विधायक ने माहूनाग मेले का किया समापन माहू नाग मंदिर परिसर में सराय बनाने को दिए तीन लाख

by

पंचायत में विकास कार्यो को दिए 8 लाख

पट्टा मेहलोग, 15 मार्च (तारा) : दू न के विधायक राम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत ढकरियाना के तहत हाड़ा मेहता में आयोजित दो दिवसीय महूनाग मेला का समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को महूनाग मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं तथा इनसे आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मेला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों को भविष्य में और भव्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने गोयला पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए लगभग साढ़े आठ लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने महूनाग मंदिर परिसर में सराय निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने पंचायत की गलियों के सुधार एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए भी राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विधायक रामकुमार चौधरी ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इसके उपरांत विधायक रामकुमार चौधरी ने आगामी जोहड़जी साहिब मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के आयोजन से पूर्व बिजली, पानी, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग को समय रहते आवश्यक कनेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान नेकराम, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में टेका माथा, बाबा बाल जी का लिया आशीर्वाद : दर्शन बस सेवा के तहत ऊना से वृंदावन के लिए भी चलाई जाएगी बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 5 फरवरी – बाबा बाल जी आश्रम में 13 दिनों तक चलने वाले धार्मिक समागम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाग लिया तथा राधा कृष्ण की पालकों को कंधों पर उठाकर भव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौरभ जस्सल बाल हितों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर बैठक आयोजित : बाल हितों के संरक्षण के लिए संवेदनशील रहें अधिकारी

धर्मशाला 15 जून। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि बाल हितों को ध्यान में रखते हुए उनके संरक्षण में अधिकारियों को व्यक्तिगत संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। बच्चों एवं किशोरों के प्रति बुरे बर्ताव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EVM हैक कर सकता हूं… शख्स का वीडियो हुआ वायरल, चुनाव आयोग ने ले लिया एक्शन

दिल्ली :  सैयद शुजा नाम के एक शख्स ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर दावे से सनसनी फैला दी. दरअसल उसने दावा किया कि वह ईवीएम की फ्रीक्वेंसी से छेड़छाड़ करके उसे हैक कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम मान के रिश्तेदारों के घर हुई बड़ी चोरी : चोर ले उड़े 20 तोला सोना

संगरूर : पंजाब के सीएम भगवंत मान के रिश्तेदार के घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कैसे वे घर में घुसे और कमरों के...
Translate »
error: Content is protected !!