विधायक फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने का निर्णय : देश में अब तक किसी राज्य ने नहीं किया ऐसा

by

दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार की एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में विधायक फंड को प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है. इस विषय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस के जरिये साझा करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अब दिल्ली में विधायकों को प्रतिवर्ष विधायक फंड में 15 करोड़ रुपये मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि ये देश बाकी राज्यों से कई गुना ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बढ़ाया विधायक फंड

सीएम आतिशी ने कहा कि पिछले 10 साल से दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली वालों की बेहतरी के लिए काम किया और ये आगे भी जारी रहेगा. सीएम आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली सरकार के कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में विधायक फंड से जुड़ा हुआ बहुत बड़ा फैसला लिया गया. विधायक फंड लोकतंत्र में बेहद महत्वपूर्ण होता है. जिससे जनता अपने क्षेत्र में छोटे-बड़े विकास कार्य अपने विधायक के माध्यम से करवा सकते है. अपना काम करवाने के लिए विधायक फण्ड जनता की आवाज है.

किस राज्य में कितना होता है विधायक फंड

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है और दिल्ली में विधायक फंड को सालाना 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कर दिया है. सीएम आतिशी ने कहा कि पूरे देश में किसी भी राज्य में इतना विधायक फंड किसी भी सरकार ने नहीं दिया है. आंकड़े देखें तो गुजरात में प्रति विधानसभा विधायकों को सालाना 1.5 करोड़ रुपये विधायक फंड मिलता है. आंध्र प्रदेश-कर्नाटक में सालाना 2 करोड़ रुपये. ओडिशा, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में 3 करोड़ रुपये सालाना और महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, तेलंगाना में प्रति विधानसभा विधायकों को सालाना 5 करोड़ रुपये विधायक फंड के रूप में मिलते है.

दिल्ली का विधायक फंड अब 15 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में प्रतिवर्ष विधायकों को 15 करोड़ रुपये विधायक फंड के रूप में मिलेंगे. ये न सिर्फ देश में सबसे ज्यादा है बल्कि अन्य राज्यों से कई गुना ज़्यादा है. सीएम आतिशी ने कहा कि पिछले 10 साल से दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली के लोगों के लिए काम करती आई है. चाहे वो झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग हों, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोग हों या फिर बड़ी-बड़ी कोठियों में रहने वाले हों.. दिल्ली सरकार ने सभी के लिए काम किया है और आगे भी इनकी बेहतरी के लिए काम करती रहेगी.

पहले 10 करोड़ था विधायक फंड :   सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने विधायक फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने का निर्णय लिया है. ये देशभर के बाकी राज्यों से कई गुणा ज्यादा है. इस निर्णय के बाद अब अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली वालों के काम दोगुनी रफ्तार से होंगे. शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस साल दिल्ली में बहुत बारिश हुई. बारिश के कारण सड़कों में टूट-फूट देखने को मिली, पार्कों की दीवारों में, वॉक-वे में भी टूट-फूट देखने को मिला है. ज्यादा बारिश के कारण बहुत सी जगहों पर सीवर संबंधित समस्याएं भी देखने को मिली हैं.

जनता को मिलेगी राहत : उन्होंने कहा कि, “इन समस्याओं को लेकर सभी विधायक चाहे वो आम आदमी पार्टी से हो या फिर भाजपा से हो मुझसे मिल रहे थे कि यदि विधायक निधि बढ़ा दिया जाए तो इन समस्याओं पर फौरी राहत मिल सकती है.” शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, “विधायक फंड को इसलिए ही बनाया गया था कि यदि विधायक अपने क्षेत्र में जाए और उन्हें कोई समस्या देखने को मिले जिसे वो तुरंत हल कर सके. दिल्ली में भी वर्तमान में इस फंड को बढ़ाने का उद्देश्य यही है कि विभागों से मिलने वाले सैंक्शन में किसी कारणवश देरी होने से काम लेट न हो और विधायक अपने फंड से समस्या को दूर कर सके ताकि लोगों को राहत मिले.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नकली क्रीम व देसी घी का कारोबार , 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,1 गिरफ्तार: 60 पैकेट रिफाइंड, 6 पैकेट सूखा दूध, 25 स्प्रे ड्रॉयड पाउडर व क्रीम की एक कैन बरामद

कपूरथला : सब डिवीज़न फगवाड़ा में पुलिस ने गांव पांछटा के एक डेरे से नकली दूध व घी बनाकर बेचने वाले 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को सौंपा तकनीकी शिक्षण संस्थानों के 15 हज़ार युवाओं के नेतृत्व कौशल प्रशिक्षण का ज़िम्मा : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला  : अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े 15000 युवाओं को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षक देगी इसके लिए राज्य सरकार ने संस्था के...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार, स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के तहत सभी कामों को शीघ्र पूरा करें : एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार

गढ़शंकर l  सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार सीएचसी बीनेवाल बीत में एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में एक सभी कर्मचारियों की बैठक हुई l इस दौरान राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!