विधायक रोड़ी की कांग्रेस सरकार के दौरान आवंटित कार्यों का राजनीतिक फायदा उठाने की दुर्भाग्यपूर्ण कोशिश : पंकज कृपाल

by

गढ़शंकर- कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज प्रैस को में बताया कि सांसद मनीष तिवारी के अथक प्रयासों से बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क का पैसा पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अगस्त, 2021 में लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया था और 27/10/2021 को पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान टेंडर की वित्तीय विड खोलने के बाद  22/11/2021 को लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क का काम आवंटित किया था, लेकिन ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग ने जानबूझकर सड़क का काम शुरू नहीं किया|  उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा एक सप्ताह का अल्टीमेटम देने के बाद ठेकेदार ने आज सड़क का काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि  विधायक जय किशन रोड़ी ने कांग्रेस सरकार के दौरान आवंटित कार्यों का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की है, जिसकी आधारशिला सांसद मनीष तिवारी पहले ही रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि विधायक जय किशन रोड़ी को कांग्रेस सरकार द्वारा किए कार्यों का राजनीतिक लाभ उठाने की जगह लोगों से किए वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए|  उन्होंने कहा कि विधायक जय किशन रोड़ी को तो यह भी पता नहीं था कि यह टेंडर 31 करोड़ रुपये का नहीं है|  उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर-कोट पल्लियां से 28.4 किमी के लिए 25 करोड़ रुपये तथा पल्लियां से बंगा सड़क के9.33 किमी के लिए 9 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई थी। उन्होंने कहा, “अगर आप सरकार साबित करती है कि उसने इस सड़क के लिए एक रुपया भी जारी किया है तो मैं हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगा।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरमनप्रीत कौर गिल प्रदेशाध्यक्ष व गुरप्रीत कौर बनीं महासचिव : जालंधर में स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी की प्रदेश स्तरीय कन्वैंशन आयोजित

नंगल। स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी पंजाब द्वारा स्त्री मुलाजिमों की मांगों को लेकर कन्वैंशन का आयोजन जालंधर के देश भगत यादगार हाल में किया गया। इस प्रदेश स्तरीय कन्वैंशन का आयोजन संगठन की प्रदेशाध्यक्ष...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab (

Job-Ready Graduates: LTSU & Amphiventures’ AI-Driven B.Tech Program for Seamless Career Transition Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 26 : In a momentous stride toward reshaping the landscape of higher education, Amphiventures and Lamrin Tech Skills University Punjab...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा ने नयना देवी मंदिर में टेका माथा ……बोले- कांग्रेस ने चुनाव में युवाओं, महिलाओं, दलितों को बरगलाने का किया काम

रोहित भदसाली। ऊना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव देश का मिजाज बता रहा है। किसान, युवा और महिलाएं सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया जबरदस्त ड्रोन हमला : ए

दुबई :  दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट  पर ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले से हड़कंप मच गया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद संयुक्त अरब...
Translate »
error: Content is protected !!