लड़ाई के लिए तैयार रहें कांग्रेस पार्टी की सभी वर्कर : वड़िंग

by

चंडीगढ़।  पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी वर्करों को आम आदमी पार्टी की सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए लड़ाई लडऩे हेतु तैयार रहने को कहा है।
यहां पंजाब भर से आए जमीनी स्तर से जुड़े वर्करों एवं प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जवाबदेह बनाने तथा चुनावों से पहले लोगों से किए वादों से भागने की इजाजत न देने में कांग्रेस पार्टी की अहम भूमिका है।
इस दौरान प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु तथा महासचिव कैप्टन संदीप संधू ने पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरेन्द्र ढिल्लों, महिला कांग्रेस नेता गुरशरण कौर रंधावा, संगीता धीर तथा सेवा दल के नेता निर्मल कैड़ा तथा प्रिंस रसर्निया व अन्य पार्टी नेताओं के साथ पंजाब कांग्रेस भवन में क्रमवार बैठकें कीं।
इस मौके पर संबोधित करते हुए वड़िंग ने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर कांग्रेस पार्टी की भूमिका अहम है, क्योंकि आप सरकार अभी से फेल हो चुकी है और लोगों का इस सरकार से उम्मीद से पहले ही मोह भंग होना शुरु हो गया है।
उनके द्वारा सरकार को वादे याद करवाने के लिए प्रांतीय कार्यक्रम का भी ऐलान किया गया, ताकि यह यकीनी बनाया जा सके कि सरकार अपने वादों से भागने न लगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी वर्करों में दिखाए गए भरोसेे तथा उत्साह से वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश भर में जन संपर्क कार्यक्रम का ऐलान करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एक बार फिर अपनी बात दोहराई कि कांग्रेसी वर्करों को उन तक पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि वह वार्ड, पंचायत, ब्लाक व जिला स्तर पर उनके घर पहुंचेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार

एनआरआईज ने किसान अंदोलन में शामिल किसानों के लिए कंबलियां(लोईयों), गर्म जुराबें, तिरपालें, साबुन,तेल, टुथ बरुश आदि समान भेजा|

गढ़शंकर: किसान अंदोलन में शामिल किसान जो दिल्ली के बार्डरों पर जत्थेदार गुरदीप सिंह जर्मनी, हरजीत सिंह ढिल्लों यूएसए, बलवीर लेहल यूएसए, कमलजीत लेहल यूएसए, हरप्रीत परमार यूएसए, बिल्ला भट्टी कनैडा, जसविंदर विरदी ईटली,...
article-image
पंजाब

40 लाख की साइबर ठगी के आरोपी की जमानत याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कर दी खारिज

पंचकूला :  फर्जी फेसबुक विज्ञापन के जरिए 40 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आरोपित को राहत देने से साफ इंकार कर दिया। अदालत...
article-image
पंजाब

जाखड़ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में इस्तेमाल धन की जांच करने को कहा

चंडीगढ़, 16 जून :   पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त में धन...
article-image
पंजाब

DD Punjabi Scaling New Heights

JALANDHAR/DALJEET AJNOHA/JUNE 28 :Doordarshan Punjabi is steadily emerging as one of the most impactful and widely viewed regional channels in the Doordarshan network. Under the dynamic leadership of Shri Kewal Krishan, Head of Programs...
Translate »
error: Content is protected !!