शिव भगवान के भजनों पर जमकर नाचे शिव भक्त : महाशिवरात्रि के उपलक्षय में सनातन धर्म सभा, इलाका बीत द्वारा बीत इलाके में निकाली भव्य शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालू हुए शामिल

by

गढ़शंकर।  महाशिवरात्रि के उपलक्षय में सनातन धर्म सभा, इलाका बीत द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्यां में शिव भक्तो ने शमूलियत की और शिव भगवान के भजनों पर भक्तिमय वातावरण में जमकर नाचे। सुवह  भूरीवालों की कुटिया में भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा के शुभारंभ हुआ और देर शाम माता शीतला मंदिर, अड्डा झुंगियां पहुंच कर समापन हुआ।
शोभा यात्रा खुरालगढ़ से शुरू होकर बीत इलाके के बिभिन्न गांवों जैसे जैसे जा रही थी श्रद्धालुओं की संख्यां बढ़ती जा रही थी और जगह जगह शिव भक्तों ने खाने पीने की वस्तुओं के स्टाल लगाए हुए थे।  शोभा यात्रा में  भव्य झांकियां निकाली गई और भगवान शिव, माता काली के स्वरूप सजाये हुए थे।
सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों द्वारा शोभायात्रा में शामिल गणमान्यों को सम्मानित भी किया गया।  इस दौरान पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी , भाजपा गढ़शंकर हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता , आल इंडिया जट्ट महासभा के प्रदेश के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय , पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया , आप नेता प्रिंस चौधरी , समाज सेवी लेक्चरार पवन शर्मा, राजन शर्मा लोचू, सरपंच रविंद्र पूरी , सरपंच विजय कुमार टब्बा ,पूर्व सरपंच रोशन लाल, संजू कोछड़ , गौरव कौछड़, जसविंदर बिल्ला वर्मा, डॉ नरेश कंबालां के इलावा सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी डॉ. जसवीर सिंह राणा, महेश पुरी, गुरुदत्त शर्मा, केशा कंबालां , गौरव पूरी , दिनेश पूरी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना का उपहार

होशियारपुर : बैठक से ठहाकों की आवाज आ रही थी,” भाई साहब नेहा ने जो शलगम का अचार बनाया। उंगलियां ही चाटते रह गए हम तो आज,”। नेहा के सास शीला ने कहा,” हमारा...
article-image
पंजाब

शराब ठेकेदार ने पंजाब में फांसी लगाई : अश्लील वीडियो बनाई…महिला ने हनीट्रैप में फंसाया : 9 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा

पटियाला : हनीट्रैप में फंसे हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शराब ठेकेदार ने पंजाब के पटियाला में मैरिज पैलेस के पास फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने 9 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके ने अंब में कोरोना पर लोगों को किया जागरूक

ऊना : नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जन-जन को कोरोना से बचाओ मुहिम के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा अंब बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!