विधायक संजय रत्न ने कथोग में नवाजे होनहार विद्यार्थी : शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये – विधायक संजय रत्न

by
ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) :   विधायक संजय रत्न ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये। ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके।
विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग के वार्षिक समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।
विधायक ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि छात्र अपने सहपाठियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और छात्रों को उचित मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्या नीना धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
इस मौके पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने 11 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
इस मौके पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी विकास धीमान, जल शक्ति, विद्युत , लोक निर्माण विभाग के अधिकारी , स्कूल के अध्यापक विद्यार्थी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार पर सुधीर शर्मा का तीखा हमला …पुरानी योजनाओं पर शिलान्यास, वाहवाही बटोरने में जुटे सुक्खू : सुधीर शर्मा

पूर्व सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप, धर्मशाला की अधूरी परियोजनाओं और युवाओं के रोजगार पर मांगा जवाब एएम नाथ, धर्मशाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किन्नौर में बादल फटा… काचरंग नाले में उफान से मची अफरा-तफरी : पुल और पानी की लाइनें तबाह

एएम नाथ। भावानगर :  किन्नौर के भावानगर के पास काचरंग नाले में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ से पैदल पुल, पेयजल लाइनें और जल शक्ति विभाग का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीटीयू के बेड़े में 40 नई इंटरस्टेट बसें शामिल, अमृतसर और ऋषिकेश के लिए शुरू होंगी नई सेवाएं

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन | चंडीगढ़ शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के बेड़े में 40 नई इंटरस्टेट बसें शामिल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा बैठक आयोजित

एम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर के बैठक कक्ष में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा की ओर से आई-आरएडी व ई-डीएआर के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!