विधायक संजय रत्न ने 190 शिकायतों और मांगों का किया समाधान : खुंडियां में आयोजित हुआ ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम दौरान

by

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा ।  विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न की अध्यक्षता में आज ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह खुंडियां में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान विधायक संजय रत्न ने चंगर क्षेत्र के अंतर्गत 25 पंचायतों के 20 पटवार क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद करते हुए बिजली ,पानी , डंगों, शमशान घाट, सड़क मरम्मत ,पंचायतीराज विभाग व राजस्व विभाग से संबंधित 190 शिकायतें व समस्याओं को सुना और 100 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया और साथ बची हुई 90 शिकायतों का एक महीने के भीतर निपटारा करने को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संजय रत्न ने अपने संबोधन में कहा कि  ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से जहां एक ओर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है वहीं लोगों द्वारा रखी जा रही विभिन्न मांगों  से क्षेत्र की आवश्यकताओं की जानकारी भी सरकार के समक्ष पहुंच रही है ।
उन्होंने कहा कि इलाके की समस्याओं को हल कर लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता और समयबद्ध पूरा करने के लिए सरकार ने सभी विभागों को आदेश दिये हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार कि असुविधा न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा के साथ जोड़ना उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है।सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा हर पहलू को ध्यान में रखा गया है।


संजय रत्न ने लोगों द्वारा रखी जा रही विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन की टीम ज्वालामुखी के कार्यों की सराहना भी की।
साथ  में उन्होंने यह भी कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ  मिले इसके लिए  सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम  को  हिमाचल प्रदेश में शुरू किया गया है ।
विधायक संजय रतन ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 (PMGSY) के अंतर्गत चंगर क्षेत्र की सड़क सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु में कुल 24 विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPRs) को स्वीकृति दिलाई गई है।
विधायक ने कहा कि कल भी उन्होंने ग्राम पंचायत टिप्परी ,जरूण्डी, पीहडी और नाहलियां के गांवों में क्षतिग्रस्त हुए डंगो , पानी की पाइपों ,सड़क, भारी बारिश के कारण आसपास के घरों में  भूस्खलन के वजह से हुए नुकसान की स्थिति का भी जायजा लिया था और आज भी वह चंगर क्षेत्र की पंचायतों का बरसात से हुए नुकसान का निरीक्षण करेगें।
इस अवसर पर  एसडीएम ज्वालामुखी डॉ संजीव शर्मा, तहसीलदार शिवानी भारद्वाज, खंड विकास अधिकारी अंशु चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक राम प्रसाद जयसवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक शर्मा, बिजली बोर्ड करणवीर सिंह , जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और संबंधित पंचायत के प्रतिनिधि व काफी सख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : पति-पत्नी के झगड़े को आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा नहीं माना जा सकता

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि पति-पत्नी के बीच होने वाले विवाद और गलतफहमियां, चाहे वे कितनी भी बार क्यों न हों, उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

83 से 110 वर्षीय बुजुर्गों ने बूथों पर पहुंच अपने हक का वोट डाल की मिसाल पेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 83 से 110 वर्ष तक के बुजूर्गों ने मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपने अधिकार का वोट देकर मिसाल पेश की है। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के जमानाबाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया बखान… जहरीला दूध पिलाने आई पूतना का निकाले प्राण

माता का स्थान देकर दिया मोक्ष बीबीएन, 3 अप्रैल (तारा) : बद्दी उपमंडल के माजरू गांव मे आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया गया। व्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख्खू सरकार का यूटर्न : हिमाचल में हायर पे ग्रेड अधिसूचना पर लगी रोक

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से जुड़े हायर पे ग्रेड (राइडर) संबंधी अधिसूचना पर रोक लगा दी है। सोमवार को वित्त विभाग ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!