ये खबर आपको चौंका देगी – NEET UG परीक्षा में रैंक 1 लाने वाले ने क्यों की फांसी लगाकर आत्महत्या

by

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG में AIR-1 रैंक हासिल करने वाले नवदीप सिंह ने आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय छात्र नवदीप सिंह ने रविवार रात अपने पारसी अंजुमन गेस्ट हाउस में फांसी लगा ली। ये घटना रविवार को सामने आई। नवदीप ने साल 2017 में AIR-1 रैंक हासिल की थी। फिलहाल नवदीप रेडियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था।

नवदीप अपने पिता का फोन नहीं उठा रहा था :   पुलिस के मुताबिक, 2017 में नवदीप सिंह ने 697 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था। नवदीप मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। नवदीप का शव उसके परिजन पंजाब ले गए हैं। उसका अंतिम संस्कार मुक्तसर में किया गया।

नवदीप के पिता ने क्या कहा :  छात्र के पिता गोपाल सिंह पंजाब के मुक्तसर जिले के सरायनागा गांव में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। उसका छोटा भाई भी मेडिकल का छात्र है और चंडीगढ़ के एक संस्थान से एमबीबीएस कर रहा है। उसके पिता ने इंडिया टुडे को बताया, ‘वह फोन नहीं उठा रहा था, इसलिए उन्होंने एक दोस्त को उसे देखने के लिए भेजा। दोस्त ने पाया कि उसके हॉस्टल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।’ इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो देखा गया कि नवदीप सिंह फंदे से लटका हुआ था।

मामले की जांच कर रही है पुलिस :  पुलिस के मुताबिक यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। छात्र के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उसके कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल जब्त कर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र को मिले, क्वांटम पेपर मिल सेला खुर्द को दिया जाने वाला पानी किया जाए बंद : दर्शन सिंह मट्टू 

गढ़शंकर ,  24 जुलाई : आज कंडी संघर्ष समिति के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसडीएम गढ़शंकर मेजर शिव राज सिंह बल पीसीएस से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिसमें...
article-image
पंजाब

नगर सुधार ट्रस्ट की संपत्तियों पर अवैध कब्ज़े बर्दाश्त नहीं होंगे: चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला

  ट्रस्ट की संपत्तियों से गैरकानूनी निर्माण हटाने का अभियान तेज़ होशियारपुर, 8 सितंबर : नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने स्पष्ट किया है कि ट्रस्ट की संपत्तियों पर किसी...
article-image
पंजाब , समाचार

850 एकड़ ज़मीन से अवैध कब्ज़ा छुड़वाया : मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज गाँव डड्याल ,ब्लॉक दसूहा में

ज़िला होशियारपुर के ब्लॉक दसूहा के गाँव डड्याल में करीब 170 करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी पंचायती ज़मीन से छुड़ाया अवैध कब्ज़ा, अब तक कुल 11442 एकड़ ज़मीन कब्जा-मुक्त करवाई विभाग के शामलात...
article-image
पंजाब

पंजाब : शराब के ठेके 5 जुलाई तक रहेंगे बंद

चंड़ीगढ़ : पंजाब में बहुत से शराब के ठेके 5 जुलाई तक बंद रहेंगे क्योंकि अदालत ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी करके मामले पर 5 जुलाई तक रोक लगा दी है। पंजाब सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!