कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जरुरतमंदों का हाथ थामते हुए पेंशनरों की रकम की तीन गुणा : डा. राज कुमार

by

होशियारपुर : विधायक डा. राज कुमार ने आज चब्बेवाल, बसी कलां, कोट फतूही व बहिबलपुर में पंजाब सरकार की ओर से बढ़ी हुई पेंशन के चैक लाभार्थियों को सौंपते हुए कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों के साथ किया एक और वादा निभाते हुए पेंशन की रकम 1500 रुपए कर दी है जो कि जरुरतमंद व गरीब परिवारों को बड़ी सहायता है।
इस मौके पर डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि वर्ष 2017 में सत्ता संभालने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 500 रुपए से बढ़ा कर 750 रुपए प्रति माह की थी, जो कि अब 1500 रुपए कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मासिक वित्तिय मदद से प्रदेश में 27 लाख लाभार्थियों, जिनमें बुजुर्ग, विधवाओं, बेसहारा बच्चों व दिव्यांग लाभार्थी शामिल है, को पंजाब सरकार की ओर से हर माह सरकारी खजाने में से वार्षिक 4800 करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के लिए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि 500 रुपए से बढ़ा कर पेंशन की रकम तीन गुणा करना राज्य सरकार का जरुरतमंदों व गरीबों की भलाई के क्षेत्र में प्रशंसनीय प्रयास है, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत लड़कियों की शादी के समय दी जाने वाली वित्तिय मदद को 21 हजार रुपए से बढ़ा कर 51 हजार रुपए कर दिया है, जो कि अपने-आप में एक ऐतिहासिक व बड़ा कदम है, जिससे लाभार्थियों को एक वित्तिय सहायता 1 जुलाई 2021 से शुरु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में आशीर्वाद स्कीम में दूसरी वृद्धि की गई हैं क्योंकि पहले यह रकम 15 हजार रुपए थी, जिसको 2017 में सत्ता संभालने के बाद 21 हजार रुपए किया गया था।
इस मौके पर गांव बसी कलां के सरपंच विद्या देवी व पंचायत सदस्य, गांव कोट फतूही के सरपंच गुरमेल सिंह, गांव बहिबलपुर के सरपंच  सुरजीत सिंह, गांव सैदोपट्टी के सरपंच राम किशन, चब्बेवाल से शिव रंजन रोमी के अलावा सी.डी.पी.ओ रणजीत कौर, सुपरवाइजर अर्शदीप कौर, राज रानी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंडी में किसानों व आढ़तियों को नहीं होने देंगे परेशानी : रौड़ी

गढ़शंकर, 19 अप्रैल : पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ गढ़शंकर अधीन रोडमजारा दाना मंडी का निरीक्षण कर गेहूं के खरीद प्रबंधों...
article-image
पंजाब

श्री गुरू रविदास ईतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेदकर साहिब के जन्म दिवस पर समागम का आयोजन

 गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास ईतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेदकर साहिब के 130 वें जन्म दिवस के अवसर पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक, राजनीतिक...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान के आश्वासन के बाद पीसीएमएसए ने आज सुबह 11 से 2 बजे तक OPD खोलने का किया फैसला

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आश्वासन के बाद पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) ने घोषणा की है कि वह आज सिर्फ 11 से 2 बजे तक ओपीडी खोलेगी। आपको बता...
article-image
पंजाब , समाचार

नए हाउस सर्जनों को सिविल अस्पताल में सौंपे नियुक्ति पत्र : पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में स्थापित किए नए आयाम: डॉ. रवजोत सिंह

आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से करोड़ों लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 26 नवंबर: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए गए 24...
Translate »
error: Content is protected !!