रेप के आरोप में ऊना के एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज : शादी का दिया झांसा ,फिर किया ऑफिस और रेस्ट हाउस में रेप… हिमाचल के युवा एसडीएम पर युवती ने लगाए आरोप

by

रोहित जसवाल / एएम नाथ l ऊना :  जिला ऊना के एक एसडीएम पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाएं हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने पुलिस थाना सदर उना में दी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जांच के बाद ही साफ होगा के युवती दुआरा लगाए आरोप सही है या गलत ।  पुलिस ने एचएएस अधिकारी एसडीएम पर आरोप लगाने वाली युवती का मेडिकल भी करवाया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऊना जिले की ही रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में लिखा कि एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने उसे शादी का झूठा झांसा दिया और फिर शारिरिक शोषण किया। अब वह उसे धमकी दे रहे हैं. युवती ने बताया कि वह एमफार्म की छात्रा हैं और नेशनल लेवल की ताक्वाडों प्लेयर भी हैं।युवती ने बताया कि वह एसडीएम से सोशल मिडिया पर कनेक्टिड थी। इस पर उन्होंने मुझे अपने आफिस बुलाया और 2-3 बार बुलाने के बाद वह चली गई। इस दौरान बातचीत में कहा कि आप स्पोटर्स में बहुत अच्छा काम कर रही हैं और ऐसे में वह मुझे प्रमोट करेंगे। जब उन्होंने मुझे दो तीन बार बुलाया और कहा कि वह खेल के बारे में ही बात करना चाहते हैं। इस पर पीड़िता मिलने चली गई।

य़ुवती ने बताया कि 10 अगस्त 2025 को अपने आफिस आने के लिए कहा था और फिर वह 03:30 बजे ऑफिस पँहुची और बातचीत की। फिर आरोपी ने उसे अपना चैम्बर , पर्सनल आफिस और कोर्ट रुम दिखाया। जब वह कोर्ट रूम से लौट रहे थे तो आरोपी ने मेरे कंधों पर हाथ रखकर रोकने की कोशिश की तो मुझे बाजू से पकड़कर सीने से लगा लिया और कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहते हैं। युवती ने शिकायत में लिखा कि जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ जबरदस्ती की गई और फिर सलवार खोल दी और बाहों में ले लिया। मेरे विरोध करने पर भी मेरे साथ जबरदस्ती की गई।


एसडीएम रेस्ट हाउस भी लेकर गया : 
युवती ने पुलिस की दी शिकायत में आरोप लगाया कि इसके 10 दिन बाद ऊना विश्राम गृह में किसी ओर से नाम से कमरा बुक करवाया और मुझे फिर से बुलाया। एसडीएम रात को 10 बजे विश्राम गृह में आया और फिर से जबरदस्ती संबंध बनाए। जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसने ऑफिस में बनाई वीडियों की बात कहकर ब्लेकमैल किया। इसके बाद उसने धीरे-धीरे बात करना कम दिया। जब वो अधिकारी के घर गई, तो उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया।

युवती पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि एसडीएम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए हैं। एसपी ऊना अमित यादव ने कहा कि जिला की ही एक युवती ने एचएएस अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं, जिसकी शिकायत पुलिस थाना ऊना में की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव...
article-image
पंजाब

पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर : पंचायत विभाग ने कहा सभी डीसी को पत्र लिखकर सरपंचों के आरक्षण का काम पूरा करने

चंड़ीगढ़ : पंजाब में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने सभी डीसी को पत्र लिखकर सरपंचों के आरक्षण का काम पूरा करने को कहा है। पत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए पहला मतदान  पूर्वाभ्यास संपन्न : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एएम नाथ। चंबा 24 अप्रैल :   लोकसभा निर्वाचन-2024  के सफल संचालन के दृष्टिगत उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत   पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरोल में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राजेश धर्माणी ने दिए अहम निर्देश

पॉलिटेक्निक कॉलेज की अतिरिक्त भूमि मेडिकल कॉलेज को देने पर विचार विभागों में रिक्त पद भरने और संसाधन बढ़ाने पर जोर एएम नाथ। चंबा : राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में सरोल स्थित मिलेनियम राजकीय...
Translate »
error: Content is protected !!