17 बर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान : पुलिस को मिला सुसाइड नोट

by

एएम नाथ । सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सोलन के एक क्षेत्रीय अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि एक छात्रा को फंदा लगाने के बाद गंभीर हालत में लाया गया था। जिसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और मृतका की पहचान की। मृतका लद्दाख की रहने वाली थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। बताया गया है कि उसे पैर में दर्द की समस्या थी और वह पढ़ाई के दबाव के कारण परेशान रहती थी। घटना से एक दिन पहले, उसने अपने पिता से फोन पर बात की थी और इस दौरान वह रो भी रही थी।

दुःखद घटना सुबह की बताई जा रही है  जब उसके सहपाठी क्लास में चले गए थे। छात्रा ने अपने कमरे में खुद को अकेला पाया और एक स्टॉल का इस्तेमाल करके फंदा लगा लिया। सुबह लगभग 9 बजे, एक सफाई कर्मचारी ने उसे फंदे से झूलते हुए देखा और तुरंत स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, छात्रा को सोलन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी

पुलिस ने घटनास्थल का हर पहलू की जांच कर रही है । इस दौरान पुलिस को लद्दाखी भाषा में लिखा हुआ नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा, फंदे के लिए इस्तेमाल किया गया स्टॉल और स्कूल बेल्ट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी  की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने पर  ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्हीनों कहा अभी तक किसी ने भी छात्रा की मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।  फिर भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है से जांच शुरू कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजली बोर्ड की तैयारी जीरो पहली ही बारिश बर्फबारी में सैकड़ो गांव अंधेरे में डूबे

कुंभकर्णी नींद में सोई कांग्रेस सरकार, जनता बेहाल एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में लंबे इंतजार के बाद बारिश बर्फबारी से पेश आई समस्या के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई तैयारी नहीं की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा में हर्ष महाजन ने उठाया हिमाचल में नशा मुक्ति केंद्रों का मुद्दा : केंद्र का खुलासा—हिमाचल सरकार ने नहीं भेजा नया प्रस्ताव

युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं: हर्ष महाजन एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश में सरकारी अस्पताल आधारित नशा मुक्ति केंद्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्लान करें तैयार, *खेल परिसर में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ बनेगा जिम : डीसी हेमराज बैरवा

खिलाड़ियों की एकाग्रता बढ़ाने को योग का सत्र भी चलेगा धर्मशाला, 17 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में खेलकूद गतिविधियों के विस्तारीकरण तथा आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए आवश्यक प्लान तैयार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टिप्पर, जेसीबी एवं पोकलेन इत्यादि की खरीद के लिए 60 करोड़ रुपये आवंटित : मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के 15 टिप्परों को रवाना किया

एएम नाथ। शिमला :    मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के लिए 15 टिप्पर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इनमें से...
Translate »
error: Content is protected !!