विधायक सुरेश कुमार ने किया अवाह देवी-चंडीगढ़ बस सेवा का शुभारंभ : अवाह देवी के सौंदर्यीकरण कार्य एवं सर्कुलर रोड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया

by
2.40 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा सौंदर्यीकरण और सर्कुलर रोड का उन्नयन
एएम नाथ। भोरंज 06 जनवरी। विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को अवाह देवी में अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई बस सेवा का शुभारंभ किया तथा अवाह देवी कस्बे के सौंदर्यीकरण कार्य एवं सर्कुलर रोड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए आरंभ की गई एचआरटीसी की नई बस सेवा से क्षेत्र के हजारों लोगों को सुविधा होगी। यह बस अवाह देवी से बस्सी और लदरौर होकर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम जनता को चंडीगढ़ तक के सफर के लिए अब सीधा एवं सुलभ विकल्प मिलेगा। सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए परिवहन सेवाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अवाह देवी के सौंदर्यीकरण और सर्कुलर रोड के उन्नयन के लिए नाबार्ड के माध्यम से 2.40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे यहां यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यह कस्बा एक बड़े धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
उन्होंने कहा कि अवाह देवी बाजार में पक्की नलियों का निर्माण किया जाएगा। यहां सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। शौचालय और रेन शैल्टर का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में तीन एंबुलेंस सड़कों बगवाड़ा-संगरोह, हयोड़-चंबोह और पीपलीधार-टेला सड़क के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर से आग्रह किया कि समीरपुर स्कूल के स्तरोन्नत होने के कारण बगवाड़ा स्कूल में छात्रों की संख्या में जो कमी आई है, उसकी भरपाई के लिए बगवाड़ा स्कूल को केंद्रीय विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत करवाने के प्रयास करें।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, पार्टी के अन्य नेता, लोक निर्माण विभाग और एचआरटीसी के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन व प्रेरणा अति आवश्यकः राघव शर्मा प्रशासनिक सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों का एक घंटे तक डीसी ने किया मार्गदर्शन |

ऊना : प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन तथा प्रेरणा अति आवश्यक है। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा के 12 उम्मीदवारों के साथ आज वार्तालाप में कही।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्षा जल के संवर्धन व संचयन के लिए सबको करने होंगे प्रयासः एडीसी, कैच द रेन अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए एडीसी ने बुलाई बैठक

ऊना, 30 जनवरी : जनवरी से जून तक चलाए जा रहे कैच द रेन अभियान के दूसरे चरण के सफल कार्यान्वयन को लेकर आज डीआरडीए सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

176 ग्राम चरस बरामद : तुनुहट्टी में पुलिस ने निगम की बस में सवार एक व्यक्ति से की बरामद

एएम नाथ।  चम्बा  :  प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने निगम की बस में सवार एक व्यक्ति से 176 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना चुवाड़ी में उसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे :प्रदेश की महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन : नरेश चौहान

शिमला, 18 अप्रैल । मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। वीरवार को एक बयान में नरेश चौहान ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!