बैंक प्रभार सृजन के शत प्रतिशत मामले आनलाइन माध्यम से अग्रेषित करें संबंधित अधिकार : DC अपूर्व देवगन 

by
एएम नाथ। चम्बा 10 जनवरी :   उपायुक्त कार्यालय सभागार में  अपूर्व देवगन  उपायुक्त चम्बा  की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंक समिति एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई |
 बैठक में जिला की समस्त तहसील उप तहसीलों में बैंक प्रभार सृजन (कृषि ऋण) से सम्वन्धित समस्त मामलों पर विस्तृत चर्चा हुई।
 उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि नवम्बर व दिसम्बर माह 2023 के दौरान जिला में कुल 596 बैंक प्रभार सृजन के मामलों में से 537 का निपटारा किया गया।
 उपायुक्त  ने समस्त बैंक अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों को बैंक प्रभार सृजन के शत प्रतिशत मामले आनलाइन माध्यम से अग्रेषित करने के निर्देश दिए ताकि किसानों के ऋण सम्बन्धी आवेदन अविलम्ब निष्पादित हो सकें।
 बैठक में जिला राजस्व अधिकारी जगदीश सहित जिला के समस्त बैंक अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सदा अमर रहेंगी शहीद सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान की गाथाएं : सुनील शर्मा बिट्टू

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में मनाया गया कारगिल विजय दिवस एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस रविवार को हमीरपुर में भी पूरे उत्साह के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय महाविद्यालय सलूणी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

संविधान के गुणों व इस दिन के विशेष होने से छात्रों को करवाया अवगतए एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के राजनीतिक विज्ञान विभाग एवं आई. क्यू. ए. सी. द्वारा मंगलवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न विद्यालयों में 300 स्मार्ट क्लास रूम भी होंगे निर्मित : राज्य में 10540 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे टैबलेट: बाली

नगरोटा बगबां में टैबलेट वितरण समारोह किया आयोजित नगरोटा 26 दिसंबर :  राज्य में श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत 10540 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे ताकि मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे लोगों की लिस्ट जारी, 5 PGI रेफर- एक की मौत 9 लापता

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे और घायल 30 लोगों की लिस्ट जारी जो अभी सभी उपचाराधीन हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बद्दी के समीप झाड़माजरी में एक कैमिकल फैक्ट्री...
Translate »
error: Content is protected !!