विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत

by

चंडीगढ़ :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ कथित बयान को लेकर विवादों में घिरे नेता प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से  अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा उनके खिलाफ शुरू की जा रही कार्रवाई तथा 9 फरवरी को जारी नोटिस पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है।

हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले में अगली सुनवाई तक आयोग की ओर से बाजवा के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

याचिका में प्रताप सिंह बाजवा ने अदालत को बताया कि उन्होंने अपने किसी भी बयान में जातिसूचक टिप्पणी नहीं की है, बावजूद इसके आयोग द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह से अनुचित और कानून के विपरीत है।

विपक्ष के नेता बाजवा ने हाईकोर्ट दलील दी कि आयोग द्वारा जारी नोटिस तथ्यों के विपरीत है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के करीबी मित्र हैं, इसलिए इस मामले की निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं है। बाजवा ने कहा कि इस स्थिति में चेयरमैन को मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बाजवा ने अपनी याचिका में आयोग के चेयरमैन के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की भी मांग की है।

उन्होंने अदालत को बताया कि चेयरमैन द्वारा सार्वजनिक रूप से यह कहा गया था कि “अगर कार्रवाई की जाती है तो ये अपने पापा के पास चले जाते हैं, हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट,” जो न्यायालयों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।याचिका में कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणी न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचती है और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति गलत संदेश देती है, इसलिए इस पर उचित कानूनी कार्रवाई जरूरी है। दोनों पक्षों की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने आयोग और संबंधित पक्षों से जवाब तलब करते हुए स्पष्ट किया कि मामले के सभी तथ्यों और रिकार्ड का अवलोकन करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल अदालत के आदेश से बाजवा को राहत मिल गई है और आयोग द्वारा जारी नोटिस तथा प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लग गई है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

क्रिप्टो ठग भाई-बहन का पर्दाफाश : फर्जी वेबसाइट से 4.77 करोड़ रुपये की हेराफेरी

बुढलाडा। क्रिप्टोकरेंसी की आड़ में फर्जी वेबसाइट के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले भाई बहन को साइबर क्राइम ब्रांच मोहाली की ओर से गिरफ्तार करने के बाद बुढलाडा अदालत में पेश किया।...
article-image
पंजाब

तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो भाई गिरफ्तार : बरामद आईईडी की गई निष्क्रिय

चंडीगढ़, 26 नवंबर । अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनके पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए...
article-image
पंजाब

2025 में जालंधर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई : एनडीपीएस की 1,644 और आबकारी, शस्त्र और जुआ अधिनियम की 282 एफआईआर दर्ज

2025 में जालंधर ग्रामीण की कार्रवाई: एनडीपीएस की 1,644 और आबकारी, शस्त्र और जुआ अधिनियम की 282 एफआईआर दर्ज हु संपत्ति संबंधी अपराध में 408 केस दर्ज, 40,050 चालान और 706 वाहन जब्त; 515...
article-image
पंजाब , हरियाणा

एक कॉन्स्टेबल ने दूसरे को मारा चाकू : कॉन्स्टेबल बहन ने आरोपी का कॉलर पकड़ा

चंडीगढ़ : धनास स्थित पुलिस कॉम्प्लेक्स में सोमवार को दो कॉन्स्टेबलों में मामूली बहस बड़े विवाद में बदल गई। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल...
Translate »
error: Content is protected !!