विबी-जी रामजी पर अफवाह नहीं, योजनाओं का लाभ उठाए सरकार : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। मंडी। : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (विबी-जी रामजी) को लेकर कथित दुष्प्रचार बंद कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि योजना को बेहतर ढंग से लागू करती है तो हिमाचल प्रदेश को प्रदर्शन आधारित 20 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान (परफॉर्मेंस ग्रांट) का लाभ मिल सकता है।
मंडी से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और कांग्रेस नेता विबी-जी रामजी को लेकर दिहाड़ी में कमी, प्रशासनिक खर्च और केंद्रीय अनुदान में कटौती जैसे भ्रामक दावे कर रहे हैं, जबकि ये आरोप तथ्यहीन साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने परफॉर्मेंस ग्रांट 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दी है और हिमाचल प्रदेश को पहले नौ महीनों के लिए 1203 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए आश्रय स्थल, तटबंध, बाढ़ नियंत्रण, पुनर्वास और वनाग्नि प्रबंधन जैसे कार्यों का प्रावधान करती है। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार राजनीतिक बयानबाजी के बजाय इन प्रावधानों का लाभ उठाकर प्रदेश को अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करे।
जयराम ठाकुर ने दावा किया कि विबी-जी रामजी में रोजगार की पारदर्शिता, समय पर भुगतान, जवाबदेही और रोजगार के अवसरों का विस्तार सुनिश्चित किया गया है। उनके अनुसार योजना के तहत 100 दिनों के बजाय 125 दिनों तक रोजगार देने का प्रावधान है तथा निर्माण कार्यों में केंद्र की हिस्सेदारी भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता को भ्रमित करने के बजाय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों की समस्याओं के निदान में तत्परता दर्शाएं अधिकारी: डीसी

हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जेसीसी की तीसरी बैठक आयोजित ऊना, 15 सितंबर: सरकार की नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों को धरातलीय स्वरूप प्रदान करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है तथा कर्मचारियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी ली : अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ की बैठक

शंभू और खानुरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 14 दिसंबर को अहम बैठक की है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मंत्रियों से किसान आंदोलन के बारे में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ में कजरारी आंखों वाली माला बेचने वाली लड़की की चमकी किस्मत : फिल्म के लिए मिली इतनी फीस

महाकुंभ में अपनी खूबसूरती और कजरारी आंखों से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा इन दिनों सुर्खियों में हैं। अक्सर उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लोग उनकी मुस्कान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रणौत ने दिशा समिति की बैठक में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा : कार्यों को गति देने और पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश

एएम नाथ। मंडी, 29 अक्तूबर।  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय मंडी के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद एवं समिति की अध्यक्ष कंगना...
Translate »
error: Content is protected !!