विभागीय प्रदर्शनियों द्वारा 700 से अधिक लोगों ने जानी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं

by
फोक मीडिया के माध्यम से कलाकारों ने किया सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार
एएम नाथ। चंबा, (सलूणी) 26 जनवरी :  डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आज ग्राम पंचायत सलूणी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ संबद्ध मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया ।
कलाकारों द्वारा प्रस्तुत समूह गान आज हिमाचल बढ़ चुका चहूं विकास की ओर तथा ढोंगी बाबा नुक्कड़ नाटक ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लोगों के समक्ष रखा ।
विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष प्रचार सामग्री का वितरण कर लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने को प्रेरित किया गया ।
इसके साथ विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अर्जित उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका व्यवस्था परिवर्तन का 1 साल, हिमाचल प्रदेश सरकार के 365 दिन 365 फैसले, सरकार गांव के द्वार फोल्डर भी लोगों को वितरित किए गए ।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की जानकारी को लेकर विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया गया। विभागीय प्रदर्शनियों के माध्यम से 700 से अधिक लोगों ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।
कलाकारों ने इस दौरान फोक मीडिया के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यकों के लिए चलाये गये प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन : अल्पसंख्यक कल्याणार्थ योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: ADC महेन्द्रपाल गुर्जर

ऊना 20 सितम्बर: अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए चलाये गये प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर अग्रवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीखण्ड के रास्ते एक ओर व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत : प्रतिबंध के बावजूद यात्रा से पहले ही अब तक 4 की मौत

एएम नाथ। शिमला  :   उतर भारत की सबसे  कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखण्ड कैलाश महादेव के रास्ते में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।  इस वर्ष आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा में आरडीजी पर चर्चा : विपक्ष-सरकार आमने सामने, ओपीएस नहीं होगी बंद कहा मुख्यमंत्री ने

एएम नाथ :  शिमला ।  16वें वित्त आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश सहित 17 राज्यों के लिए राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने के मुद्दे पर सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चर्चा शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए : गुणवत्तायुक्त शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव – डॉ. शांडिल

सोलन ; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!