विभागों में विभिन्न पदों को समाप्त करने की सूचनाएं भ्रामक – प्रदेश सरकार निरन्तर कर रही नए पदों का सृजनः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कदम निरन्तर उठाये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कुछ पदों को समाप्त किए जाने की सूचनाएं तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। ये सूचनाएं महज भ्रामक प्रचार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न विभागों में ऐसे अनेक पद हैं जो कई वर्षोें से कार्यशील नहीं हैं। उन पदों का वर्तमान आवश्यकताओं के आधार पर पदनाम बदला जा रहा है। वर्तमान में क्लर्क, टाईपिस्ट के स्थान पर जेओए आईटी के पद सृजित कर भरे जा रहे हैं। ये पद खत्म नहीं किये जा रहे हैं। विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरान्त उनका पदनाम बदला जा रहा है। इस सम्बन्ध में वित्त विभाग द्वारा 23 अक्तूबर, 2024 को विभिन्न विभागों को एक पत्र भी जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में जो पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं, जिनकी कोई प्रासंगिकता नहीं है, उनकी जगह नए पद सृजित किए जा रहे हैं। जिन पदों की प्रासंगिकता नहीं है, विभाग उन्हें अपनी बजट बुक में शामिल रखते हैं और उनके आधार पर बजट सम्बन्धी जरूरतों का आकलन कर प्रस्ताव सरकार को भेजते हैं। वित्त विभाग द्वारा ऐसे पदों की समीक्षा कर उनके स्थान पर वर्तमान आवश्यकता वाले पदों को सृजित करने सम्बन्धित प्रस्ताव भेजता है, ताकि ऐसे पदों का समयबद्ध सृजन सुनिश्चित किया जा सके। जिन पदों की वर्तमान में आवश्यकता नहीं है जैसे कि गेस्टेटनर ऑपरेटर इत्यादि उनका लेखा-जोखा भेजने से वित्तीय भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस स्थिति को समाप्त करने तथा वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए वित्त विभाग अन्य विभागों से विभिन्न सूचनाएं साझा करता है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा विभागों में 2511 पद सृजित किए गए हैं तथा 16592 पद भरे जा रहे हैं। कुल 19103 पदों सहित अनेक पदों को भरने की प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में 268, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 1623, गृह विभाग में 442, जल शक्ति विभाग में 85, लोक निर्माण विभाग में 64 और राजस्व विभाग में 29 पद सृजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में 5861 पद, स्वास्थ्य विभाग में 1056 पद, गृह विभाग में 1482 पद, वन विभाग में 2266 पद, जल शक्ति विभाग 4701 पद, लोक निर्माण विभाग में 299 पद और राजस्व विभाग में 927 पदों सहित अन्य विभागों में भी सैंकड़ों पद भरे जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पदनाम बदलना और नए पद सृजित करना निरन्तर चलने वाली विभागीय प्रक्रिया है जिसे समय समय पर विभाग पूरा करते हैं। वर्तमान सरकार ने अपने 22 माह के कार्यकाल में निरन्तर भर्तियां की हैं और नए पद सृजित किए हैं। इस दौरान कई पोस्ट कोड के लम्बित परीक्षा परिणाम घोषित कर युवाओं को निुयक्तियां प्रदान की गईं। सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आने वाले समय में भी जरूरत के आधार पर अनेक नए पदों का सृजन करने जा रही है। सरकार ने अनेक नए क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं को चिन्हित कर इस दिशा में नवोन्वेषी पहल की है। इन क्षेत्रों में भी युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए शिक्षण संस्थानों में नए पाठ्यक्रम आरम्भ किए हैं। एआई, डाटा साईंस, इंटरनेट ऑफ थिंगज सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पदों का सृजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के दृष्टिगत निरन्तर नए क्षेत्रों का विकास किया जाएगा जहां रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं को रोजगार प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके हितों की कल्याण के लिए सरकार सदैव सर्वोच्च अधिमान सुनिश्चित करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में दिसंबर, 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि दिसंबर, 2025 तक हिमाचल प्रदेश में सात परियोजनाओं से 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : म​णिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, 10 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : चंबा के भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गंभीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में भेजा पूर्व सांसद ने महिला नेत्री को अश्लील मैसेज : CPI(M) ने वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से किया बाहर : वाट्सऐप स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में CPI (M) नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को उनकी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उन्हें संस्पेंड कर दिया है। एक महिला नेत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मॉनसून की बारिश में देरी.. पहले ही पंजाब-हरियाणा तक पूरे उत्तर भारत को भिगोएंगे बादल : जानें कहां कब होगी बारिश

नई दिल्ली : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच मॉनसून भी थोड़ा रूठा नजर आ रहा है. मॉनसून 26 मई को अनुमान के अनुसार, केरल के तट तक नहीं पहुंचा. भारत मौसम विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!