विभिन्न योजनाओं में सैचुरेशन हासिल करने वाले पंचायत प्रधान गणतंत्र दिवस में होंगे विशेष अतिथि : DC मुकेश रेपसवाल

by
विकास कार्यों   की  प्रगति को लेकर  साप्ताहिक समीक्षा बैठक  आयोजित
मुकेश रेपसवाल  ने बेहतर कचरा प्रबंधन को लेकर  विशेष अभियान शुरू करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  ने कहा  ज़िला की समस्त ग्राम पंचायतों में  चयनित   विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत  सैचुरेशन हासिल करने वाली पहली दो ग्राम पंचायतों के प्रधानों को   गणतंत्र दिवस समारोह-2025 में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
वह आज  ज़िला में  विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत जारी विकास कार्यों   की  प्रगति को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में  आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक (मंडे मीटिंग) की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
उपायुक्त ने  ज़िला विकास अधिकारी को सभी विकास  खंडों में चयनित   विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत  सैचुरेशन से संबंधित आंकड़ों  की जानकारी  उपलब्ध करवाने    को कहा ।
उपायुक्त ने बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं   के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित परिसर में  अतिरिक्त भवनों की आवश्यकता तथा  अन्य सुविधाओं  को लेकर स्टेटस नोट उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए  ।
साथ में उन्होंने  चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित नये परिसर में  चिकित्सा मशीनरी तथा उपकरण, फर्नीचर, 33 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन स्थापित करने  को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल  ने बेहतर कचरा प्रबंधन  व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए  कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को वार्ड स्तर पर जन सहभागिता के आधार पर  विशेष अभियान शुरू करने को कहा।  नगर परिषद द्वारा उठाए जा रहे आवश्यक  कदमों की जानकारी देते हुए बैठक में विभागीय अधिकारी ने अवगत  किया कि  प्रमुख हॉटस्पॉट क्षेत्रों को  (ग्रिल लगाकर कर) बंद किया जा रहा है तथा  लोगों के घर-द्वार से ही कूड़ा कचरा इकट्ठा करना भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
उपायुक्त ने अपना विद्यालय योजना के तहत    सभी खंड  प्रारंभिक शिक्षा   अधिकारियों को  संबंधित एसडीएम के  माध्यम से  व्यवस्था पूर्ण करने को  निर्देशित किया।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान  कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन  मक डिस्पोजल साइट,   इनडोर खेल स्टेडियम चंबा,  गौ सदन  मंजीर, ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटक  स्थलों के होल्डिंग- साइन बोर्ड लगाने इत्यादि से संबंधित विभिन्न 10  मदों  की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी  अमित  मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह,  उपपुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ विशाल महाजन, विभागा अध्यक्ष मेडिकल कॉलेज हरीश चतुर्वेदी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद दलीप कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति गौरव कुमार व सहायक अभियंता लोक निर्माण वरिंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 मकान बहे, दहशत में ग्रामीण : हिमाचल में बारिश का कहर, कांगड़ा के शाहपुर में बादल फटने से तबाही

बोह घाटी में फ्लैश फ्लड से भारी नुकसान, प्रशासन ने संभाला मोर्चा शाहपुर में बादल फटने से मचा हाहाकार, न्यांगल में 15 घरों पर मंडराया खतरा एएम नाथ। शाहपुर (कांगड़ा) : हिमाचल प्रदेश के...
article-image
पंजाब

Dr. Ishank Kumar MLA Chabbewal,

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.26 :Chabbewal–Jian Mandi road, being built at a cost of ₹1 crore. The project is aimed at strengthening road infrastructure and ensuring better connectivity to the the farmers and residents of the area....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान के तहत ऊना जिले में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन : एंटी-चिट्टा अभियान में जनभागीदारी सबसे अहम : उपायुक्त जतिन लाल

ऊना, 15 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के अंतर्गत सोमवार को ऊना जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में नशा निवारण विषय पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!