5 नवंबर को चुवाड़ी में आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर

by
एएम नाथ। चम्बा :  उपनिदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा कैप्टन अनुमेहा पराशर (सेवानिवृत) ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व और दिंवगत सैनिकों के परिवारों तथा वीर नारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए विश्राम गृह चुवाडी में 5 नवम्बर को चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। शिवर का आयोजन स्टेशन हैडक्वाटर ईसीएचएस द्वारा करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में कर्नल जीएस ठाकुर, डॉ वाईडी शर्मा, लैब टेक्नीशियन जोगिन्द्र सिंह, लाभ सिंह उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिन्होने भी खून व शुगर की जांच करवानी है वो खाली पेट आना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने चुवाड़ी के समस्त भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों से आग्रह किया कि आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लें और अपना स्वास्थ्य चैकअप करवायें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर नगर निगम के 50 वार्डों सहित जिले के 142 वार्डों के लिए 17 फरवरी को सुबह 9 बजे शुरु होगी गिनती

वोटों की गिनती के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर ने लिया प्रबंधों का जायजा गिनती वाले स्थानों पर सख्त सुरक्षा प्रबंध: एस.एस.पी जे. आर. पालीटेक्नीक कालेज सहित 10 स्थानों पर होगी गिनती होशियारपुर, 15 फरवरी: नगर...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने व्याइस फार व्याइसलैस संस्था को दिया तीन लाख का चैक –  कहा, बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा कर ईश्वरीय कार्य कर रही है संस्था

होशियारपुर, 6 जुलाई :  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने अपने अख्तियारी फंड से व्याइस फार व्याइसलैस संस्था को तीन लाख रुपए का चैक सौंपते हुए कहा कि बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की नई पहल: NRI के लिए लॉन्च किया ई-सनद पोर्टल, घर बैठे मिलेंगी ये 27 सेवाएं

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों और एनआरआई समुदाय के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए ‘एनआरआई ई-सनद पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस डिजिटल पहल के तहत विदेशों में रह रहे पंजाबियों को अब...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने एलीमेन्ट्री स्कूल साधोवाल में मनाया बाल दिवस

गढ़शंकर, 15 नवम्बर: बाल दिवस के अवसर पर गांव साधोवाल के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!