विशाल चौहान गिरफ्तार : 1 करोड़ रिश्वत मामले में,

by

चंडीगढ़, 8 जुलाई
पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने एक करोड़ रिश्वत मांगने वाले इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी विशाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इस रिश्वत मामले का भंडाभोड़ शिकायतकर्ता द्वारा सीएम हेल्पलाइन के जरिए किया गया। उसे फारेस्ट अधिकारी द्वारा झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया गया।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 2 जून को मोहाली के डीएफओ गुरअमनप्रीत सिंह और ठेकेदार हरमिंदर सिंह हमी को करप्शन केस में पकड़ा था। इनसे पूछताछ में पता चला कि रिश्वतखोरी के धंधे में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी विशाल चौहान भी शामिल है। जिसके बाद विजिलेंस ने उसे केस में नामजद कर लिया। जांच में पता चला कि सेक्टर 10 चंडीगढ़ के रहने वाले दविंदर संधू के पास गांव मसौल और टांडा में 100 एकड़ जमीन है। इसका कुछ हिस्सा पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट के अधीन आती है।
कॉलोनाइजर दविंदर संधू के पिता कर्नल बलजीत संधू और उनके कर्मचारी तरसेम सिंह के खिलाफ एक शिकायत पुलिस तक पहुंची। रेंज अफसर रणजोध सिंह ने यह शिकायत दी। उन्होंने दविंदर संधू को बताया कि यह शिकायत डीएफओ गुरअमनप्रीत सिंह और शिवालिक सर्कल के कंजरवेटर (वनपाल) विशाल चौहान के कहने पर दी है। संधू इन दोनों से मिलकर बात कर ले वर्ना उन पर एफआईआर दर्ज हो जाएगी। इसके बाद दविंदर संधू की ठेकेदार हमी और डीएफओ गुरअमनप्रीत सिंह के साथ डेढ़ घंटा बातचीत हुई। संधू ने ठेकेदार के कहने पर डीएफओ को 2 लाख रुपए का पैकेट दिया। डीएफओ ने कहा कि बाकी पैसों के बारे में वह चौहान से बात कर उसे बता देगा। संधू ने पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली।
इसके बाद ठेकेदार हमी ने संधू से संपर्क किया। उसने बताया कि उसकी और डीएफओ की कंजरवेटर चौहान से बात हो चुकी है। प्रोजेक्ट की शुरूआत करनी है तो पहले एक करोड़ रुपए देने होंगे। फिर हर महीने 10 लाख रुपए और जो भी जमीन बिकेगी, उसमें से 5 लाख रुपए देने होंगे। हालांकि संधू इसके लिए सहमत नहीं हुआ। दविंदर संधू ने इसकी शिकायत सीएम भगवंत मान की हेल्पलाइन पर भेज दी। जिसके बाद पहले डीएफओ और ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया।
जांच में पता चला कि इंडियन फॉरेस्ट सर्विस आफिसर चौहान ने दबाव डालकर दविंदर संधू के पिता पर केस दर्ज करवा दिया। इसके बाद दविंदर संधू को भी इसमे नामजद करने को कहा। जिसके लिए चौहान ने खुद टाइप की एक शिकायत भी दी। जिसके बाद विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल में 29 जनवरी को प्रवेश मेला/सांस्कृतिक महोत्सव का किया जायेगा आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल 29 जनवरी को माहिलपुर में प्रवेश मेला/सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने बताया कि इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर के त्रिदेव और  पंच-परमेश्वर सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : हर महीने लाखों करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास है मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। सुंदरनगर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हर महीने लाखों करोड़ रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। 10 साल के कार्यकाल में...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में पर्यावरण शिक्षा प्रोग्राम अधीन विश्व जल दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 26 मार्च l बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कॉलेज के एनएसएस तथा ईको क्लब द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एनएसएस विभाग, पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा पर्यावरण जंगलात...
पंजाब

मुफ्त लड़ूंगा केस कहा संसद तिवाड़ी ने : लोगो की जायज जमीनें कब्जाई पंजाब सरकार ने तो

सासंद मनीष तिवारी ने गांव गुड़ा में मीटिंग दौरान किया एलान अगर कुराली, 31 जुलाई: पब्लिक कोर्डिनेशन सैल प्रदेश कांग्रेस के चेयरमैन एवं हल्का खरड़ के सेवादार कमलजीत सिंह चावला के नेतृत्व में विधान...
Translate »
error: Content is protected !!