विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रदान के लिए लोगों को किया गया जागरूक

by
गढ़शंकर,  10 जून : विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर रोटरी आई बैंक एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांट समिति की ओर से गढ़शंकर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बॉडी टेक्नीशियन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. तरसेम सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान डॉ. लखविंदर सिंह, ओंकार सिंह चहलपुरी जनरल सचिव, भूपेंद्र सिंह सचिव, राजन मल्लन कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
   कार्यक्रम के दौरान राजू ब्रदर्स वेलफेयर ससाइटी  यूके तथा पंजाब के अध्यक्ष जोगिंदर पाल हैप्पी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभा के प्रधान सुरेंद्र शिंदा गोलियां, हरप्रीत सिंह पारोवाल, जसवीर राम तथा राजपाल सिंह ने नेत्रदान के संकल्प-पत्र भरे। नेत्रदान का संकल्प लेने वाले सभी व्यक्तियों को संस्था की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. तरसेम सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक नेत्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसकी दो आंखें दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी ला सकती हैं।
डॉ. लखविंदर सिंह ने नेत्रदान के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाजसेवा में योगदान देने का आह्वान किया। ओंकार सिंह चाहलपुरी ने कहा कि लोगों को अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसर जरूरतमंदों की अंधेरी जिंदगी में उजाला लाकर मनाने चाहिए। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नेत्रदान तथा आंखों की खराब पुतली (कॉर्निया) के प्रत्यारोपण संबंधी जानकारी और सहायता के लिए लोग संस्था से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक 4,168 लोगों की खराब कॉर्निया का सफल ऑपरेशन करवाकर उनकी जिंदगी में रोशनी ला चुकी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिंदवाणी से पंडोरी बीत, कोट की बदतर हालत :  बरसात का मौसम शुरू होते ही जगह जगह बने गड्डे में भरा पानी, दोपहिया वाहन चालकों को दस किलोमीटर घूम क्र जाना पड़ रहा

गढ़शंकर :  महिंदवाणी से पंडोरी बीत (गढ़शंकर नंगल रोड़) की बदतर हालत बरसात का मौसम शुरू होते ही जगह जगह छपड़ का धारण कर चुका है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले हजारों लोक...
article-image
पंजाब

16 जिलों में गर्मी-हीट वेव का रेड व 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी : समराला सबसे अधिक गर्म रहा, वहां पर तापमान 47.2 डिग्री दर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को इस हफ्ते भी भीषण गर्मी का सामना करना पडे़गा और कल मंगलवार को भी से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। आज राज्य के 16 जिलों में...
article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रहे विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करने के लिए लाली द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी का धन्यवाद

गढ़शंकर 17 नवंबर। अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस के महासचिव और हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने श्री...
article-image
पंजाब

आवारा कुत्तों का आतंक और कुत्ता प्रेमियों की ज़िद से बच्चों का घर से निकलना हुआ मुश्किल।

होशियारपुर/दसूहा/दलजीत अजनोहा : दसूहा के कृष्णा कॉलोनी में आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा लोगों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। खासकर छोटे बच्चों को स्कूल या खेलने के लिए बाहर...
Translate »
error: Content is protected !!