विश्व बाई-साईकिल दिवस पर 3 जून को निकाली जाएंगी जागरूकता साईकिल रैली: एडीसी

by

ऊना: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 3 जून को आयोजित होने वाले विश्व बाई-साईकिल दिवस को लेकर आज नेहरू युवा केंद्र ऊना ने एक बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।
बैठक में एडीसी ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर शुक्रवार 3 जून को प्रातः 10ः30 बजे से आशीर्वाद होटल बंगाणा से तनोह तक निकाली जाने वाली साढे़ 7 किलोमीटर की जागरूकता साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस साईकिल रैली में 11वीं, 12वीं, काॅलेज, आईटीआई के छात्र व छात्राओं के अलावा अन्य संस्थाओं के युवा भी भाग ले सकते हैं। रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी संस्था के माध्यम से 2 जून दोपहर 2 बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
एडीसी ने बताया कि साइकिल सबसे सस्ता वाहन है। इसके एक नहीं अनेक फायदे हैं। पेट्रोल की खपत नहीं होती, पर्यावरण दृष्टि से सुरक्षित है, एक्सरसाईज़ करने के लिए बेस्ट है, इम्युनिटी भी बढ़ती है। एडीसी ने बीएमओ बंगाणा को इस जागरूकता साईकिल रैली के दौरान एम्बुलैंस उपलब्ध करवाने तथा पुलिस विभाग को यातायात नियंत्रण के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ऊना मुख्यालय पर लोकल साईकलिस्ट ऊना द्वारा प्रातः 6.30 बजे एमसी पार्क ऊना से समूरकलां तक भी एक जागरूकता साईकिल रैली निकाली जाएगी।
इस अवसर पर चिंतपूर्णी विकास समिति से अश्विनी धीमान, एएसपी प्रवीण धीमान, जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह, एमओएच डाॅ सुखदीप सिंह सिद्धू, सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा, एनएसएस सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगत बेहद भावुक : राधा स्वामी डेरा ब्यास में सत्संग के दौरान बाबा जी के एक इशारे पर रो पड़ी संगत

 ब्यास :  पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विख्यात राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 45 वर्षीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक सहायता पैरामेडिक्स प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

एएम नाथ :  धर्मशाला, 17 जुलाई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में 14 से 16 जुलाई तक राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक सहायता (नेशनल इमरजेंसी लाइफ सेविंग सपोर्ट) पैरामेडिक्स प्रथम बैच का तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिपन अस्पताल के समीप गुरुद्वारे के साथ भूस्खलन का लोकनिर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला 10 जुलाई – रिपन अस्पताल के समीप गुरुद्वारे के साथ भूस्खलन का निरीक्षण लोक निर्माण एवम शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को किया। इस दौरान विशेष तौर पर स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली बार दूध, प्राकृतिक खेती से उगाए गेहूं, मक्की और हल्दी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया -ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा हिमाचल प्रदेश पशु एवं कृषि सखी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, अपनी विभिन्न मांगों...
Translate »
error: Content is protected !!