पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार : दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो

by

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एटीएस और आईबी की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने पाकिस्तान के लिए भारत में जासूसी कर रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके पास से दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन और यहां के प्राचीन मंदिरों के फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं।आरोपी भारत में संवेदनशील धार्मिक स्थलों की रेकी कर रहे थे.ल।

हापुड़ के धौलाना थाने की पुलिस, एटीएस मेरठ और आईबी दिल्ली की संयुक्त टीमों ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए जासूसी करने वाले दो संदिग्ध अजीम राणा और आज़ाद राजपूत को गिरफ़्तार किया है. दोनों आरोपी भारत में संवेदनशील धार्मिक स्थलों की रैकी की कर रहे थे।

धार्मिक स्थलों की तस्वीरें बरामद

आईबी की टीम ने इनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. जिसमें राष्ट्र विरोधी चैट, फोटो, वीडियो और लोकेशन डेटा मिला है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी हापुड़ ज्ञानंजय सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हापुड़ की धौलाना पुलिस ने मेरठ एटीएस और आईबी की टीम के साथ मिलकर आरोपी अजीम राणा और आजाद राजपूत को गिरफ़्तार किया है. इनके मोबाइल फोन और सर्विलांस के माध्यम से सामने आया कि दोनों अभियुक्त भारत राष्ट्र की सुरक्षा और हितों के प्रतिकूल गतिविधियों में जुटे हुए थे।

ISI समर्थित गैंगस्टर को भेजी तस्वीरें

एसपी ने कहा कि इनके पास से यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की तस्वीरें, रमेश नगर मेट्रो स्टेशन, दिल्ली और आसपास के सनातन मंदिरों की तस्वीरें मिली हैं, यही नहीं बिसरख में स्थित प्राचीन रावण मंदिर की फोटो लेने का प्रयास किया था. आरोपियों ने इन तस्वीरों को आईएसआई समर्थित पाकिस्तान के शहजाद भट्टी गैंगस्टर को भेजा था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर अपराध संख्या 90/26, धारा 152, 61 (2) बीएनएस की और साथ ही साथ शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत 3/5 में एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अनुसंधान के काम ही करने दे सुक्खू सरकार – कृषि विश्वविद्यालय के बजाय दूसरी जगह बने टूरिस्ट विलेज : जयराम ठाकुर

हमारी सरकार में भी प्रस्ताव आए हमने दो टूक शब्दों में मना किया ,  कृषि विद्यालय में टूरिस्ट विलेज बनाने की बात करना हास्यास्पद अगर मुख्यमंत्री को ज़मीन ज़्यादा लग रही है तो कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से सरकार ने निपटाए 4.62 लाख मामले: राजेश धर्माणी

घुमारवीं में जन समस्याएं सुनने के दौरान नगर व ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी किक बाॅक्सिंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अखिल ठाकुर को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई एएम नाथ। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल ने की एलपीजी व व्यावसायिक गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा : सिलेंडरों की उपलब्धता एवं सुचारू आपूर्ति को लेकर दिए जरूरी निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च. घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की मांग में हाल ही में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनजर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संबंधित विभागों, ऑयल कंपनियों एवं गैस एजेंसियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही व्यापक योजना – डीसी

ऊना – जल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की प्रगति की निगरानी के लिए आज डीआरडीए सभागार मे जिलास्तरीय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते...
Translate »
error: Content is protected !!