विश्व साइकिल दिवस पर चंडीगढ़ प्रशासन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 3 जून। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज चंडीगढ़ प्रशासन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा सतत परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल, पैदल एवं सार्वजनिक बसों के माध्यम से अपने कार्यालय पहुंचकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समय-समय पर दिए गए पर्यावरण संरक्षण, फिट इंडिया और स्वच्छ भारत के संदेशों से प्रेरित होकर चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कई अधिकारी साइकिल से, कुछ पैदल तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी सार्वजनिक बसों से कार्यालय पहुंचे।
इस अवसर पर चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा, चीफ आर्किटेक्ट राजीव मेहता, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर जिगना के. सिंघाडिनिया, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संदीप कुमार, डिवीजन नंबर-5 , एसडीओ विपिन कुमार डिवीजन नंबर-6 , एसडीओ सुमित दीक्षित ,राकेश कुमार, सुपरिंटेंडेंट तथा प्रोग्रामर गुरप्रीत सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
अधिकारियों ने कहा कि साइकिल और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग न केवल प्रदूषण को कम करने में सहायक है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए अधिक से अधिक साइकिल एवं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन की यह पहल समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरणादायक संदेश देने वाली रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्म बदलते ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने फिर दोहराया फैसला…रिव्यू पिटीशन खारिज

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने उसके उस फैसले पर पुनर्विचार करने के अनुरोध वाली याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय का कोई व्यक्ति यदि हिंदू,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर बस स्टैंड के खोखा धारकों को जल्द मिलेंगी दुकानें- सुनील शर्मा

रोहित जसवाल। हमीरपुर 7 मई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने आज हमीरपुर में कहा कि हमीरपुर बस स्टैंड के सामने दुकानों के आवंटन से वंचित रहे 11 खोखा धारकों को जल्द...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों को पंजाब छोड़ने की कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने दी चेतावनी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू किए गए ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बचत भवन में जिले के सिविल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC आदित्य नेगी ने ली जिला मादक द्रव्य समिति की बैठक : युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के सेवन पर विस्तृत चर्चा की और पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर आदेश दिए

शिमला, 28 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां रोजना हाल में जिला स्तरीय मादक द्रव्य समिति की बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में जिला के युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के...
Translate »
error: Content is protected !!