श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विशाल छबील एवं लंगर का आयोजन

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 3 जून। पांचवें सिख गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आज सेक्टर-9 स्थित डीलक्स बिल्डिंग के निकट इंजीनियरिंग विभाग द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ पहले प्रसाद देकर उसके बाद विशाल छबील और लंगर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आसपास के विभिन्न विभागों के स्टाफ सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा अर्पित की तथा लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान ठंडे लस्सी मीठे जल की छबील और चना कुल्चा लगाकर लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की गई और सेवा भावना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर जिगना .के. सिंघाडिंया (इलेक्ट्रिकल) संदीप गर्ग एवं इलेक्ट्रिकल विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (XEN) जी.पी. सिंह रहे। तीनों अधिकारियों ने गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर अरदास की तथा लंगर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, सेवा, सहनशीलता और मानवता के लिए समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जिससे समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपनाने तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अधिवक्ता ने नाबार्ड को भेजी भ्रष्टाचार की शिकायत : एमडी को बचाने में जुटा पूरा तंत्र!

दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को पीठासीन अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर 26, 28 और 30 मई को संबंधित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रायलिटी की फर्जी पर्चियों के घोटाले में लिप्त लोगो को आप नेता बचाने की कर रहे कोशिश : निमिषा मेहता

किसी आप सरकार के प्रतिनिधि व किसी अफसर का इस घोटाले पर मूंह ना खोलने से लगता है घोटाले में लिप्त लोग आप सरकार के चहेते गढ़शंकर । जिला रोपड़ के पुलिस थाना नंगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने लिए ऐतिहासिक निर्णय : कुलदीप सिंह पठानिया

कोल्ड स्टोर लगाने के लिए आगे आने की अपील भी की एएम नाथ।  हमीरपुर 24 जुलाई। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भगवान शंकर का एक रहस्यमयी मंदिर : मंदिर पर हर 12 साल बाद आकाशीय बिजली गिरती, मंदिर को नहीं होता नुकसान

रोहित भदसाली।  कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में कई देवी-देवताओं के मंदिर हैं, जिसके कारण इसे देवभूमि भी कहा जाता है। देवभूमि में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनकी अपनी-अपनी खासियतें हैं। आपको बता दें कि...
Translate »
error: Content is protected !!