विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन

by

ऊना – जिला स्तरीय विश्व स्तनपान सप्ताह पर एक कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में किया गया।
जागरूकता शिविर में डॉ. सिद्धू ने कहा कि स्तनपान बच्चे की कई संक्रामक रोगों से रक्षा करता है तथा इससे बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। नवजात के लिए माँ का दूध सबसे बेहतर है, यह आसानी से पच जाता है। स्तनपान से शिशु को संतुलित पोषण, संक्रमण से बचाव तथा मानसिक व भावनात्मक रूप से संतुष्टि मिलती है।
वहीं जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि स्तनपान बच्चों के जीवन की नींव है। बच्चे के लिए माँ के दूध से बढक़र कुछ भी नहीं है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जन्म के तुरन्त बाद बच्चे को माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध जिसे कोलोस्ट्रोम कहते हैं, अवश्य पिलाना चाहिए क्यूंकि जो बच्चे माँ के दूध से वंचित रह जाते हैं, वे किसी न किसी इन्फेक्शन से जल्द पीडि़त हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि छह माह तक स्तनपान, 2 साल तक और उसके बाद भी स्तनपान जारी रखने से शिशु को उच्च गुणवत्ता वाले पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। स्तनपान प्रत्येक बच्चे को जीवन की बेहतरीन शुरुआत में मददगार होता है। जन्म के 1 घंटे के भीतर शीघ्र स्तनपान शुरू करवाने से शिशु मृत्यु दर में कमी होती है।
कार्यक्रम में बी. सी. सी. कोऑर्डिनेटर कंचन माला ने माँ के दूध से होने वाले फायदों तथा बोतल के दूध से होने वाले संक्रमण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस जागरूकता शिविर में 70 से अधिक गर्भवती महिलाओं, धात्रीं व अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार सिर्फ़ संस्थानों को बंद करने, लोगों को दुःख देने के लिए जानी जाएगी – कोटखाई को एक दिन में दो-दो एसडीएम कार्यालय हमारी सरकार ने दिए : जयराम ठाकुर

कांग्रेस के सबसे बड़े नेता भी अपनी पारंपरिक सीट बदल रहे एएम नाथ। शिमला/कोटखाई :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के विकास के लिए बेहद अहम हैं।...
article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस विधायक हुए शामिल : मंत्रिमडल गठन को लेकर भी राहुल गांधी के साथ हुई चर्चा

अलवर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मंत्रिमडल गठन को लेकर भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशों में भी हिमाचली युवाओं को सुख की सरकार दिलाएगी रोजगार : बाली

विदेश में कार्य कर रहे युवाओं का सुरक्षा सुनिश्चित करने को तंत्र होगा विकसित एएम नाथ।  धर्मशाला, नगरोटा बगबां 24 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन व खेल परिसर की रखी आधारशिला

70 लाख की लागत से निर्मित होगा जजरेड से सनोटी संपर्क मार्ग : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों...
Translate »
error: Content is protected !!