विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले में एनआईए ने पंजाब में की छापेमारी

by

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में छापेमारी की।  प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा की 13 अप्रैल को पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल में उनकी हलवाई की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह विहिप की नांगल इकाई के अध्यक्ष थे। एनआईए ने नौ मई को राज्य पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि विकास प्रभाकर की हत्या मामले में छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। एनआईए ने हाल ही में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के साथ समन्वित अभियान में धर्मिंदर कुमार उर्फ ​​कुणाल (22) को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया था, जिसने हत्या में इस्तेमाल अवैध हथियार उपलब्ध कराए थे। एनआईए की जांच से पता चला है कि धर्मिंदर ने मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदे थे और विदेश में स्थित खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर कुमार उर्फ ​​सोनू के निर्देश पर शूटर को इनकी आपूर्ति की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री गुरुमीत सिंह खुडियां ने आठ युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़। पंजाब के कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने आज यहां अपने कार्यालय में कृषि और मत्स्य पालन विभाग में आठ नए भर्ती हुए युवाओं को...
article-image
पंजाब

हरियाणा पैर्टन पर ग्रामीणी चौकीदारों को 7500 रूपए मानदेय दिया जाए : परमजीत सिंह नीलो

गढ़शंकर। लाल झंडा पेंडू चौकीदारा युनियन पंजाब के आहावान पर आज स्थानीय ईकाई ने धरना प्रर्दशन करने के बाद डिप्टी जय कृष्ण सिंह रोड़ी के नाम का ज्ञापन बीडीपीओ मनजिंदर कौर व डिप्टी सपीकर...
Translate »
error: Content is protected !!