भारत लौटकर उसके पिता को मार डाला : लिव इन पार्टनर की शिकायत पर ऑस्ट्रेलिया से हुआ डिपोर्ट

by

लुधियाना :  लुधियाना में 78 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई  पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी का बुजुर्ग की बेटी के साथ कनेक्शन है. खबर है कि ऑस्ट्रेलिया में रह रही बेटी ने आरोपी के खिलाफ परेशान करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट कर दिया गया था. आरोपी ने कथित तौर पर भारत लौटकर महिला के पिता की हत्या कर दी.  मृतक की पहचान रविंद्र सिंह पॉल के तौर पर हुई है. वो एक LIC एजेंट थे और लुधियाना के दुर्गी इलाके में अकेले रहते थे. बेटी किरणदीप ऑस्ट्रेलिया में रहती थी और बेटा विक्रम पास के ही गांव में. एक दिन जब वो घर नहीं लौटे तो बेटे ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. फिर 29 अगस्त को दाखा में रविंद्र सिंह का शव झाड़ियों से बरामद किया गया.

पिता का शव मिलने पर बेटे ने ऑस्ट्रेलिया में रह रही अपनी बहन किरणदीप को इस बात की जानकारी दी. इसके बाद किरणदीप ने जो बयान दिया वो हैरान करने वाला था. किरणदीप के मुताबिक, कुछ महीने पहले वो टिक टॉक ऐप के जरिए रंजीत सिंग काहलों नाम के शख्स के संपर्क में आई थी. दोनों दोस्त बन गए. फिर इस साल मार्च में रंजीत ऑस्ट्रेलिया पहुंचा और वो साथ रहने लगे. महिला का आरोप है कि साथ रहने पर रंजीत शराब पीकर उसे परेशान करता था और अपने पति को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बनाता था. ऐसा ना करने पर वो कथित तौर पर किरणदीप और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था.

किरणदीप ने ऑस्ट्रलिया पुलिस में रंजीत के खिलाफ परेशान करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद जून में रंजीत को वापस भारत डिपोर्ट कर दिया गया. विक्रम ने बहन किरणदीप के हवाले से बताया कि 25 अगस्त को रात करीब आठ बजे रंजीत अपने भतीजे के साथ लुधियाना पहुंचा और उनके पिता की हत्या कर दी. बयान के मुताबिक, रंजीत ने किरणदीप को वॉट्सऐप पर हत्या के बारे में बताया और माफी भी मांगी. मुल्लांपुर दाखा पुलिस स्टेशन में जालंधर के बाथ कलां गांव के रंजीत सिंह काहलों उर्फ ​​रंजीत बाथ और उसके भतीजे बलजिंदर सिंह उर्फ ​​गुल्ली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उन पर बीएनएस की धारा 103 (1) (हत्या) और 3 (5) लगाई गई हैं. मुल्लांपुर दाखा पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गुल्ली को अरेस्ट कर लिया गया है, उसने कबूल किया है कि उन्होंने महिला के पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी. मुख्य आरोपी रंजीत अभी फरार है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Bjp News : भाजपा ने पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा, दिल्ली के किए नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त : केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब अध्यक्ष बना खेला बड़ा दांव, डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा की दी कमान

नई दिल्ली । भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए तीन राज्यों पंजाब , हरियाणा और त्रिपुरा के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।...
article-image
पंजाब

किसानों द्वारा भाजपा नेताओं व मंत्रियों के विरुद्ध किया जा रहा उग्र प्रदर्शन देश के सविधान के विरुद्ध : अरोड़ा

गढ़शंकर – भाजपा के युवा नेता व कोटफातुही मंडल अध्यक्ष तरुण अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेसनोट जारी कर कहा कि खेती सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग कर ररहे किसानों द्वारा केंद्रीय मंत्री...
article-image
पंजाब

मनजीत कुमार बतौर इंस्पेक्टर पदोन्नत

गढ़शंकर, 4 दिसंबर: गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर के निवासी सब इंस्पेक्टर मनजीत कुमार नंबर 564/पीएपी बतौर इंस्पेक्टर पदोन्नत हुए। उनकी पदोन्नति पर पीआरटी जहानखेलां होशियारपुर के  कमांडेंट अधिकारी जगमोहन सिंह पीपीएस तथा डीएसपी...
article-image
पंजाब

Rajni Hoists Indian Flag at

Wins 7 Medals Including 4 Golds; Honoured with Token of Appreciation by Seva Organization Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 3 Former Member of Parliament and Chairman of Seva Organization, Saila Khurd, Mr. Avinash Rai Khanna...
Translate »
error: Content is protected !!