वीकेंड लॉकडाउन के मद्देनजर गढ़शंकर शहर रहा पूर्ण रुप से बंद

by

गढ़शंकर  : कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा जारी नए दिशा निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। जिसके चलते पूरे जिले में सभी माल, रेस्टोरेंट, होटल,मार्केट और दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके मद्देनजर आज गढ़शंकर शहर पूर्ण रुप से बंद रहा। दवाइयों की कुछ दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकाने पूर्ण तौर पर बंद रही। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष इकबाल सिंह द्वारा पुलिस पार्टी सहित कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को जागरूक करते हुए कहा की स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए फेस मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों की पालना करें। थाना अध्यक्ष इकबाल सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सरकारी निर्देशों का पालन करें और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला शिक्षा अधिकारी संजीव गौतम ने गढ़शंकर के स्कूलों का औचक किया निरीक्षण

गढ़शंकर, 21 अगस्त: जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर (एलीमेन्ट्री) इंजीनियर संजीव गौतम ने आज ब्लॉक गढ़शंकर-1 वक 2 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पारोवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल भज्जल व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पुरखोवाल का औचक निरीक्षण...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में संशोधित पानी के सिंचाई उपयोग हेतु जागरूकता कैंप का आयोजन

होशियारपुर, 2 दिसंबर :  भू-जल एवं जल संरक्षण विभाग की ओर से गढ़शंकर में एस.टी.पी. (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के संशोधित हुए पानी को किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग करने के उद्देश्य...
article-image
पंजाब

ओंकारेश्वर से कावड़ (गंगाजल) लेकर कावड़ दर्शन कुमार चले थे और 32 दिन के बाद करीब 1425 किलोमीटर पैदल रास्ता तय करके आज गढ़शंकर पहुंचे

कावड़ लेकर पहुंचे हाजीपुर के दर्शन कुमार का लंगर कमेटी द्वारा भव्य स्वागत गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के सेवादारों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में...
article-image
पंजाब

आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने सीनियर सिटीजन प्रिविलेज कार्ड लांच किया

होशियारपुर  , 16 फरवरी: सीनियर सिटीजन की हेल्थ केयर आवश्यकताओं में सुधार हेतु आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, जो 5 अस्पतालों, 750 बिस्तरों, 280 आईसीयू बिस्तरों और हर साल 3 लाख से अधिक मरीजों के इलाज के साथ पंजाब का सबसे बड़ा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल नेटवर्क है, ने आज सीनियर सिटीजन के लिए एक स्पेशल प्रिविलेज कार्ड लांच किया...
Translate »
error: Content is protected !!