वीबी जी राम जी योजना में अब मिलेगा 100 दिन का रोजगार, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

by

पट्टा मेहलोग, 21 जनवरी (तारा) : दून भाजपा पट्टा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ख़ुशदेव ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा रोजगार से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत ग्रामीण रोजगार व आजीविका गारंटी अधिनियम 2025” में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना में व्याप्त गंभीर खामियों और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से इसे नए स्वरूप में लागू किया है। अब इस योजना को वीबी-जी राम जी नाम दिया गया है, जो ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना के माध्यम से अब अनियमितताओं और विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया गया है। इस योजना में तकनीक आधारित निगरानी, पारदर्शी भुगतान प्रणाली और वास्तविक श्रमिकों को सीधा लाभ सुनिश्चित किया गया है, ताकि सरकारी पैसा सही हाथों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल नाम परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में एक मूलभूत सुधार है।क्योंकि पूर्व में इस योजना के तहत 100 दिन का रोजगार एक वर्ष में सुनिश्चित किया गया था,लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है,ताकि लाभार्थी की आर्थिक स्थिति और अधिक सदृढ़ हो सके।उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य न केवल रोजगार उपलब्ध कराना है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को स्थायी आजीविका से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है।
ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, मजदूर और ग्रामीण वर्ग के हितों की रक्षा के लिए लगातार ठोस और दूरदर्शी फैसले ले रही है। वीबी-जी राम जी योजना विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार बनेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।
फोटोकैप्शन; खुशदेव

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज चुनावों से संबंधित रोस्टर फर्जी : जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक रोस्टर नही किया जारी : डीसी मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा पंचायती राज चुनावों से संबंधित रोस्टर पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

800 करोड़ की साइबर ठगी का मामला: कंबोडिया से चल रहा था रैकेट, ऐप बनाकर करते थे मनी लॉन्ड्रिंग

जालंधर। देशभर में करोड़ों की साइबर ठगी करने के सरगना कंबोडिया में बैठे है, जिन्होंने वर्ष 2024 में 17 हजार फर्जी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर 800 करोड़ से अधिक का चूना भारत वासियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगत बेहद भावुक : राधा स्वामी डेरा ब्यास में सत्संग के दौरान बाबा जी के एक इशारे पर रो पड़ी संगत

 ब्यास :  पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विख्यात राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 45 वर्षीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किड्स कैंप पब्लिक स्कूल चुवाड़ी का सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित : भटियात में जल शक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय, वन विभाग का डीएफओ कार्यालय, पुलिस विभाग के तहत डीएसपी कार्यालय तथा सिविल कोर्ट खोला जाना प्रस्तावित – स्पीकर पठानिया

एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकता की बात को दोहराते हुए कहा कि जल्द यहाँ जल शक्ति विभाग का...
Translate »
error: Content is protected !!