सरहद पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : अमृतसर से दो गिरफ्तार, छह आधुनिक हथियार बरामद

by

एएम नाथ। अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पाकिस्तान आधारित तस्करों से जुड़े सरहद पार अवैध हथियारों के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इसके दो संचालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह आधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (22) निवासी गांव रत्तोके, तरनतारन और सुरजीत सिंह (35) निवासी चेला कॉलोनी, तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुरजीत सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। बरामद हथियारों में दो जिंदा कारतूसों सहित दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चार .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे थे और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहे थे। मामले में आगे-पीछे के सभी कनेक्शनों की कड़ी जोड़ने के लिए जांच जारी है।
पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पहले गुरप्रीत उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से दो जिंदा कारतूसों सहित तीन .30 बोर पिस्तौल और एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान आधारित तस्करों से सीधे संपर्क में थे और ड्रोन के माध्यम से आने वाली अवैध हथियारों की खेप को गैंगस्टरों तक पहुंचाते थे।
सीपी ने बताया कि गुरप्रीत के खुलासों के आधार पर उसके साथी सुरजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक ग्लॉक पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया है कि सुरजीत सिंह उसी नेटवर्क का हिस्सा था और विभिन्न स्थानों पर अवैध हथियारों की डिलीवरी में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।
इस संबंध में थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए) और 25(6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 14, दिनांक 13-01-2026 दर्ज की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीलर या आरटीए/एसडीएम की आई.डी. से ट्रैक्टर की रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे किसान , जिले में ट्रैम-3 ट्रैक्टरों की 30 जून तक हो सकेगी रजिस्ट्रेशन: सचिव आरटीए आर.एस गिल

होशियारपुर, 16 जून:सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी होशियारपुर आर.एस गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए ट्रैम-3 स्टैंडर्ड के ट्रैक्टरों की...
article-image
पंजाब

महाराणा प्रताप का बलिदान पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक : खन्ना

महाराणा प्रताप जयंती पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने खन्ना को किया सम्मानित होशियारपुर 8 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि देश के महान शासक महाराणा प्रताप का बलिदान भारत के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध परियोजना को मिली बड़ी रफ्तार, छह राज्यों में बनी सहमति

15 हजार करोड़ की परियोजना से सिंचाई, बिजली और पेयजल आपूर्ति को मिलेगा बढ़ावा; केंद्र उठाएगा जल घटक की 90% लागत नई दिल्ली। लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को मंगलवार को...
article-image
पंजाब

करीब 1900 वर्ष पहले ऐतिहासिक मंदिर माता नैना देवी जी की हुई थी स्थापना : पंडित नीलम गौतम मुख्य पुजारी 

*मध्य प्रदेश के राजा वीर चंद को महामाई की ओर से स्वपन में मंदिर स्थापित करने का आदेश दिया था *ज्योना मौड की कहानी दंत कथा :  पंडित नीलम गौतम मुख्य पुजारी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा...
Translate »
error: Content is protected !!