अंतर्राष्ट्रीय सैनी संगठन की बैठक में सैनी समाज में बढ़ रही कुरीतियां , बढ़ते खर्च और बेरोजगारी पर रोक लगाने के लिए गए निर्णय : हरवेल सिंह सैनी

by

गढ़शंकर :  हरवेल सिंह सैनी अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय सैनी संगठन के नेतृत्व में सैनी समाज के उच्च स्तरीय नेताओं की एक बैठक हुई। जिसमें जत्थेदार सुखविंदर सिंह मंडेबर यमुना नगर महासचिव हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । बैठक में कई सुझावों पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से सैनी समाज में बढ़ रही कुरीतियां , बढ़ते खर्च और बेरोजगारी पर रोक लगाने के लिए निर्णय लिया गया कि सैनी समाज को बड़े पैमाने पर सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए एक मंच तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। इसके इलावा समस्त समाज से शादियों या आयोजनों के लिए पहले से ही ई-कार्ड और फ़ोन कॉल के ज़रिए निमंत्रण देने की अपील की गई, क्योंकि घर-घर निमंत्रण और मिठाई के डिब्बे बाँटने से होने वाले ‘समय और आर्थिक’ नुकसान से बचा जा सकता है।
दुखदाई घटना घटने के बाद , संस्कार के बाद, अहलानिया के पाठ के बाद भोग में भी दाल-फुल्का और सादा लंगर ही पसंद करना चाहिए। नौकरियां कम हो रही है, इसलिए दिल्ली के सफल व्यवसायी विनोद राय होशियारपुर और दलजीत सिंह ने सैनी समाज के बच्चों को स्वरोजगार के लिए बोर्ड ऑफर डायरेक्टर ने कुछ बड़े प्रोजेक्ट में थोड़ी पूंजी निवेश करने की सलाह दी। ऐसे प्रोजेक्ट जमा करने और वित्तीय क्षमता की रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया।
इस बैठक में उद्योगपति-डॉक्टर कमलजीत सिंह सैनी, सूबेदार इकबाल सिंह जालंधर, उद्योगपति सुरिंदर सिंह गोइंदवाल साहिब, अमरीक सिंह भारटा, सुखविंदर सिंह ढावा, जरनैल सिंह निक्कूवाल, हरभजन सिंह डीएफसी रोपड़, अमृत पाल सिंह रायपुर चमकौर साहिब, मनजीत सिंह सैनी अमृतसर, मनजीत सिंह बनवेद इंदौर, कुलवंत सिंह सैनी जलोवाल, प्रेम सैनी होशियारपुर, कुलवीर सैनी, इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह हैरी चंडीगढ़, सतनाम सिंह धनोआ यूएसए, प्रताप सैनी नंगल, सुरजीत सिंह सोइता नवांशहर, डॉ. जतिंदर सिंह लुधियाना, हुसन चंद सैनी नूरपुर बेदी, गुरबचन सिंह दर्दी अम्बाला, सुखदेव सिंह जर्मन, जसवीर सिंह झीका, गुरदीप सिंह सेवानिवृत्त;-डी.एस.पी सूरपुर, तरलोचन सिंह एसपी इंटेलिजेंस ब्यूरो पंजाब, रेशम  सिंह महेरू, गायक अमरीक हमराज, मास्टर करतार सिंह, रणजीत सिंह बंगा, ओकार सिंह नंबरदार बगवाई, वरिंदर सिंह लाडी गढ़शंकर, परमजीत सिंह श्री आनंदपुर साहिब, रविंदर सिंह/ देविंदर सिंह झांझोवाल आदि शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बैकफिनको की ओर से स्वरोजगार की स्थापना के लिए 59 लाख रुपए के ऋण स्वीकृत : संदीप सैनी

स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से ऋण आवेदनों को मंजूरी, बैकफिनको देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी कम ब्याज पर देता है ऋण : चेयरमैन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब पिछड़ा वर्ग कल्याण और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

33 विपक्षी सांसदों को लोकसभा से निलंबित : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी निलंबित , 13 और राज्यसभा से 1 सांसद पहले से निलंबित

संसद में हुई सूरक्षा चूक मामले में अब तक विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। स्पीकर के लाख मना करने के बावजूद हंगामा करने पर विपक्षी दल के सांसदों पर कार्रवाई हो रही...
पंजाब

कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित : एक्स सर्विसमैन वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर ने खालसा कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

गढ़शंकर :  एक्स सर्विसमैन वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा कॉलेज के सहयोग से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में 24वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन केवल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति-पत्नी पर चलीं गोलियां : फायरिंग करने वाला बदमाश महिला पर रखता था बुरी नजर

 लुधियाना :  कस्बा मुल्लांपुर प्रेम नगर में घर के बाहर ही किराना की दुकान चलाती एक महिला और उसके पति को गोलियां मारी गई हैं. गोली चलाने वाले आरोपी का नाम सुरिंदर छिंदा है...
Translate »
error: Content is protected !!