वीरेंद्र कंवर ने बरनोह में किया जोनल पशु चिकित्सालय का शुभारंभ, पशु पालन को उद्यमिता के रूप में अपनाएं किसानः वीरेंद्र कंवर

by
ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बरनोह में जोनल पशु चिकित्सालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही में जोनल अस्पताल के लिए भवन का शिलान्यास किया है तथा भवन निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जल्द ही जोनल पशु चिकित्सालय का अपना भवन बन कर तैयार होगा, जिससे तीन जिलों के पशु पालकों को लाभ मिलेगा।
वीरेंद्र कंवर ने बताया कि जोनल अस्पताल में पशुओं के लिए अल्ट्रासाउंड, एनेसेथिसिया, माइक्रोस्कोपिक तथा खून के नमूनों की जांच की सुविधा होगी। यहां पर 4 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे, जिनमें से दो डॉक्टरों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है तथा जल्द ही बाकी विशेषज्ञों को भी नियुक्ति प्रदान की जाएगी। जोनल पशु अस्पताल में पशु पालकों आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की पहाड़ी गाय गौरी के संवर्धन के लिए केन्द्र सरकार ने 4.64 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। जिसके तहत राज्य सरकार पहाड़ी गाय पर अनुसंधान कर इनकी नसल में सुधार करेगी तथा इस कार्य के लिए एक रिसर्च सैंटर स्थापित किया जाएगा।
पशु पालन मंत्री ने कहा कि किसान पशु पालन को उद्यमिता के रूप में अपनाएं, जिससे उनकी आय में बढ़ौतरी होगी। अच्छी नस्लों के पशु पालने से उन्हें अधिक लाभ होगा। बसाल में डेयरी का उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होने जा रहा है तथा पोल्ट्री व सूअर पालन को बढ़ावा देने के लिए भी केंद्र बनाए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, प्रधान बख्शीश सिंह, उपप्रधान स्वर्ण सिंह, प्रवेश कुमार, चरणजीत सिंह, उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन सहित विभाग के अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज का प्रदर्शन : सुक्खू सरकार पर लगाया लीपापोती का आरोप

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के खिलाफ शुरू हुए विरोध की चिंगारी अब पूरे सूबे में फैल चुकी है। आज पूरे हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज सड़क पर उतरकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सनी देओल का धमाकेदार ‘जाट’ अवतार वायरल

इंडियन, बॉर्डर, जीत जैसी कई फिल्मों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता और राजनेता सनी देओल ने 19 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के जश्न में डूबे सनी हैदराबाद में शूटिंग में व्यस्त हैं।  अभिनेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 25 हजार रुपये ईनाम : सड़क सुरक्षा-फिल्म महोत्सव के लिए 15 फरवरी तक दे सकते हैं वीडियो

एएम नाथ। हमीरपुर 15 जनवरी। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए जनवरी महीने को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीआरएफ के जवानों ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

द्रंग (पधर), 7 फरवरी :    गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग एट नारला में एसडीआरएफ पण्डोह (मण्डी )के जवानों के द्वारा सामुदायिक जागरूकता और आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं को आपदा प्रबंधन...
Translate »
error: Content is protected !!