टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल व नाॅन मेडिकल में भरे जाएंगे विभिन्न पद

by

ऊना : प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल और नाॅन मेडिकल) के विभिन्न पद बैच वाइज भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स में ओबीसी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में जुलाई 2003 बैच, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच और एसटी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में जून 2004 बैच से पद भरे जाएंगे। अनीता गौतम ने बताया कि टीजीटी नाॅन मेडिकल में सामान्य वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में मार्च 1999 बैच, ईडब्ल्यूएस वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में मार्च 2000 बैच, ओबीसी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में अगस्त 2002 बैच, बीपीएल श्रेणी में सितम्बर 2004 बैच व स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच, एससी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में सितम्बर 2005 बैच, बीपीएल श्रेणी में 2007 बैच, स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच और एसटी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में अगस्त 2007 बैच व बीपीएल श्रेणी में सितम्बर 2013 बैच से भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त टीजीटी मेडिकल में ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच तथा एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच से पद भरे जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों ंके लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित स्ट्रीम में बीएड के साथ-साथ टैट पास किया होना अनिवार्य हैं। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आहवान किया कि वे 27 फरवरी तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा जिन आवेदकों के नाम पहले से दर्ज हैं वे अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का सत्यापनन करवाना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी रोजगार कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण…राजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट स्पष्ट रूप से आम लोगों, मध्यम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

587 लोगों की टीम : GPS से ट्रैकिंग, पहली बार हो रही पहाड़ी गायों की गणना

मंडी. हिमाचल प्रदेश में पहली बार पहाड़ी गायों की अलग से गणना की जा रही है. इससे पहले, प्रदेश में कभी भी पहाड़ी गायों की गणना नहीं की गई है और इसी कारण प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस का होगा आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विशेष ग्राम सभा बैठकों के आयोजन को जारी किए आदेश एएम नाथ। चंबा : जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस का आयोजन किया जाएगा।  उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत कुठेड़ के गांव कुठेड़, बाथरी और प्रोहो में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ के आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!