वृद्धावस्था पेंशन मामलों के भुगतान को डाक  विभाग पंचायत स्तर पर शिविरों का करे आयोजन—विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया

by
एएम नाथ। चंबा,22 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन मामलों   के भुगतान को लेकर  अधिक्षक डाक  विभाग पंचायत स्तर पर  विशेष शिविरों का आयोजन कर  लाभार्थियों को पेंशन वितरण करना सुनिश्चित बनाएं ।
विधानसभा अध्यक्ष ने यह निर्देश आज बचत भवन में आयोजित ज़िला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के गैर सरकारी सदस्य द्वारा रखी गई  मांग पर जारी किए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला मुख्यालय स्तर पर पार्किंग की  समस्या  के समाधान को लेकर   प्रशासन को नगर परिषद चंबा के तहत उपयुक्त स्थल चयनित कर पार्किंग स्थल के रूप में अधिसूचित करने को कहा ।
उन्होंने जल शक्ति विभाग को   माई का बाग, सुलतानपुर  व ओबड़ी  मोहल्ले में  मल निकासी योजना के निर्माण  कार्यों में तीव्रता लाने   के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए की योजना से छूटे हुए घरों को भी जोड़ा जाना सुनिश्चित बनाया जाए ।
 बस स्टैंड  चुवाड़ी से एसडीएम कार्यालय  की तरफ के संपर्क मार्ग में नाली बनाने  की रखी गई शिकायत  के संदर्भ में विभागीय प्रतिनिधि ने बैठक में बताया कि  आरसीसी तकनीक के आधार पर   निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने ज़िला में किसानों- बागवानों की सुविधा के लिए  विभिन्न उपमंडलों में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के  रिक्त  पदों को भरने के लिए  मामला तैयार कर निदेशालय को भेजने के निर्देश भी दिए ।
उन्होंने ने लोक निर्माण विभाग  के अधिकारियों को ज़िला की विभिन्न सड़कों में ब्लैक स्पॉट  को सुधारने तथा  आवश्यकता के अनुरूप  क्रैश बेरियर लगाने को भी कहा ।
विधानसभा अध्यक्ष ने  सलूणी बाजार में  पार्किंग निर्माण को लेकर संबंधित विभागों को संयुक्त कार्रवाई कर प्राक्कलन  तैयार करने को कहा ।
उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल  प्रदेश पथ परिवहन निगम को ज़िला  में बेहतर   परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार  करने के निर्देश भी दिए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने  पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय  के तहत आपातकालीन  वार्ड में भर्ती  रोगियों की सुविधा के लिए
महाविद्यालय प्रबंधन को  तत्काल अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाने  के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर  की दूरदराज ग्राम पंचायत कुगति  में निर्धारित समय सीमा के भीतर भारत संचार निगम   द्वारा मोबाइल टावर शुरू करवाने  को कहा ।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र चुराह  के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में  विद्युत आपूर्ति व्यवस्था   में आवश्यक सुधार करने को लेकर  भी निर्देशित किया।
बैठक में 50 से अधिक  गैर सरकारी सदस्यों ने  विभिन्न  मदों को प्रस्तुत किया।  इनमें से अधिकांश का मौके पर समाधान किया गया तथा  शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।
बैठक में कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने किया।
इस अवसर पर   गैर सरकारी सदस्यों में  धर्म सिंह पठानिया,  कमल ठाकुर,  यसवंत सिंह खन्ना, राजीव कौशल सहित  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य वन अरण्यपाल  अभिलाष दामोदरन  सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का चंबा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत : केंद्रीय मंत्री 1 मार्च को आईटीआई भवन तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे शिलान्यास

एएम नाथ। चंबा, फरवरी 28 : केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का आज चंबा पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ढूंडियारा बंगला में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धुम्मू शाह मेले में पारंपरिक दंगल का शुभारंभ, एसपी अशोक रत्न ने की पूजा-अर्चना

एएम नाथ।  धर्मशाला, 09 अप्रैल: ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले के दूसरे दिन वीरवार को उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने भराड़ी माता मंदिर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वर्षा से प्रभावितों 90 परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि नगर निगम ऊना ने की प्रदान

रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त. जिला ऊना में हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने चार एचपीपीएस अधिकारी बदले

शिमला : प्रदेश सरकार ने 4 हिमाचल पुलिस प्रशासनिक अधिकारी (एचपीपीएस) के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसे लेकर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। 2008 बैच के अतिरिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!