वेरका मिल्क प्लांट अज्जोवाल में जी.एम. सहित 145 लाभार्थियों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज

by

जिला स्वास्थ्य अधिकारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने किया कोविड टीकाकरण
पुलिस लाइन अस्पताल में अब तक 8163 डोजें लगी: डा. लखवीर सिंह
होशियारपुर :  पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए कोविड टीकाकरण के अंतर्गत आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी व पुलिस लाइन अस्पताल के एस.एम.ओ डा. लखवीर सिंह के नेतृत्व में वेरका मिल्क प्लांट अज्जोवाल में समूह स्टाफ सदस्यों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
कोविड टीकाकरण संबंधी जानकारी देते हुए डा. लखवीर सिंह ने बताया कि वेरका मिल्क प्लांट में विशेष कैंप के दौरान प्लांट के कुल 145 स्टाफ सदस्यों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि नई हिदायतों के मुताबिक 45 वर्ष की आयु से अधिक कोई भी लाभार्थी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों व पुलिस लाइन अस्पताल में अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।
पुलिस लाइन अस्पताल में लगाई जा रही कोविड वैक्सीन संबंधी डा. लखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन अस्पताल में अब तक कोविड वैक्सीन की 8163 डोजें लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 2422 हैल्थ केयर वर्करों को पहली व 855 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जबकि 45 से 59 वर्ष वर्ग के 523 लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के 4329 लाभार्थियों को पुलिस लाइन अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस लाइन अस्पताल में 31 मार्च तक 1879 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को पहली डोज व 755 को दूसरी डोज जबकि 638 होमगार्डस मुलाजिमों का भी टीकाकरण किया जा चुका है। इसी तरह सिविल डिफैंस में 76 लाभार्थियों को पहली व 57 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कोई भी योज्य लाभार्थी अपना टीकाकरण करवा सकता है। आज पुलिस लाइन में 305 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।
वेरका मिल्क प्लांट में जी.एम, अनिल सलारिया, क्वालिटी कंट्रोल इंचार्ज हिमांशु गुप्ता, मार्केटिंग इंचार्ज दिनेश रोघा, प्रोडक्शन मैनेजर सतिंदर मोर्या, प्रोक्योरमेंट इंचार्ज नवतेज रियाड़. अकाउंटस इंचार्ज कृतिका कतियाल, इंचार्ज इंजीनियर रमनजीत सिंह सहित सारा स्टाफ को वैक्सीन लगाई गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रब ने बना दी जोड़ी! फेसबुक पर दोस्ती….अब कनाडा की रहने वाली 3 फीट की लड़की से हरियाणा के ढाई फीट के छोरे ने रचाई शादी

 हरियाणा के एक छोरे के लिए ये कहावत पूरी तरह से सच साबित हुई है. जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. वो सिर्फ ढाई फुट के हैं। उन्होंने कनाडा...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किसान संघर्ष कमेटी को आर्थिक सहायता भेंट की

गढ़शंकर। आज दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां द्वारा जियो दफ्तर के आगे चल रहे किसानी धरने में विशेष तौर पर पहुंचकर किसान संघर्ष कमेटी को 51सौ रुपए की नगद राशि व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हलाला के नाम पर महिला से उसके जेठ व ननदोई ने किया रेप : पुलिस ने किया आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद : मुरादाबाद सदर के कोतवाली इलाके में हलाला के नाम पर एक महिला से उसके जेठ व ननदोई ने रेप किया। महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया था। पीड़ित महिला ने...
article-image
पंजाब , समाचार

धारा 306 एवं 506 तहत मामला दर्ज : आरोपियों पर मामला दर्ज करने के उपरांत बीज विक्रेता अनिल कुमार का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर :16 सितम्बर: गत दिनीं गढ़शंकर के गांव अचलपुर निवासी तथा गांव कानेवाल में बीजों की दुकान करते अनिल कुमार बल्ली पुत्र सतपाल ने नैनवां के एक व्यक्ति और महिला के खिलाफ खुदकुशी नोट...
Translate »
error: Content is protected !!