नाबालिग लडक़ी की ओर से सल्फास खाकर खुदकुशी का मामला: जिला पुलिस की ओर से एक आरोपी काबू

by

पुलिस टीमों की ओर से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी: एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल
होशियारपुर  ( मनजिंदर कुमार पेंसरा )   :  बीते दिनों थाना बुल्लोवाल की सीमा के अंदर आते एक गांव में नाबालिग लडक़ी की ओर से जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की घटना में जिला पुलिस की ओर से आज मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश में तकनीकी जानकारी के अलावा मोबाइल फोरेंसिक के आधार पर 17 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई व मुख्य आरोपी को काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंधी बनाई अलग-अलग टीमों की ओर से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है व उसको जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीडि़त लडक़ी की मां ने थाना बुल्लोवाल में मामला दर्ज करवाया था, जिसमें उनको बताया कि उसकी लडक़ी 28 मार्च को सुबह 10:30 बजे के करीब अपनी सहेली के घर स्कूल का काम करने गई थी व रास्ते में दो लडक़े उसको अगवा कर गाड़ी में ले गए व वह किसी तरह उनसे छूट कर घर आ गई थी।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मृतका की मां के बयान के मुताबिक लडक़ी ने घर आने के बाद सल्फास की गोली खा ली, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई व उसको तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको एक प्राइवेट अस्पताल मेें रैफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना बुल्लोवाल मे आई.पी.सी. की धारा 306, 365,366-ए, 506, 34,376 व पोकसो एक्ट की धारा 4 के साथ-साथ एस.सी. एस.टी एक्ट की धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ढाई साल बीत जाने पर भी 99% कालेजों ने सातवां पे स्केल लागू नहीं किया – प्रोफेसर तरुण घई

  पंजाब और चंडीगढ़ के कॉलेज अध्यापकों के संगठन एसोसिएशन ऑफ यूनाइटेड कॉलेज टीचर्स ने कुछ दिन पहले पंजाब यूनिवर्सिटी के कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल डॉ संजय कौशिक के साथ मुलाकात की थी और उनको...
article-image
पंजाब

खैरड रावल बसी की एससी सरपंच ने एससी कमीशन पंजाब के पास जनरल व बीसी वर्ग के लोगों पर पंचायत के कामों में रुकावट डालने के  लगाए आरोप

गढ़शंकर – जनरल व बीसी वर्ग के लोग अनसूचित जाती के सरपंच व पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यो में रुकावट पैदा कर रहे हैं। इस शब्द खैरड रावल गांव की सरपंच हरजिंदर कौर...
Translate »
error: Content is protected !!