वेव्स डॉक बाज़ार 2026 के व्यूइंग रूम के लिए आवेदन आमंत्रित

by

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे वेव्स डॉक बाज़ार 2026 के ‘व्यूइंग रूम’ सेक्शन में भाग लेने के लिए लघु फिल्में, वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) और एनीमेशन प्रोजेक्ट के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि ‘व्यूइंग रूम’ देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्मों अथवा पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में चल रही परियोजनाओं को फिल्म फेस्टिवल में आने वाले प्रोग्रामर्स, वितरकों, विश्व स्तरीय वितरक एजेंट्स, निवेशकों तथा अन्य उद्योग खरीदारों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि यह विशेष मंच फिल्म निर्माताओं को फिल्म महोत्सवों, वितरण अवसरों, विश्व स्तरीय वितरण तथा फिनिशिंग फंड्स के लिए संभावित वैश्विक साझेदारों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रू-ब-रू करवाने में भी सहायक है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न अवधियों की लघु, मध्यम अवधि तथा फीचर-लेंथ डाक्यूमेंट्री और एनीमेशन फिल्में आवेदन के लिए पात्र हैं। इन फिल्मों के फिल्मांकन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूर्ण होना चाहिए। विकास (डेवलपमेंट) या प्री-प्रोडक्शन चरण में चल रही फिल्में इस श्रेणी में पात्र नहीं है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत कम या प्रदर्शित नहीं की गई परियोजनाओं को विशेष रूप से आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विस्तृत पात्रता मानदंड, नियम, आवेदन दिशा-निर्देश तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट https://miff.in/en/viewing-room पर जा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में आयोजित होगा गुरू तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस समारोह : सीएम ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि श्री गुरू तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिमला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार से जोड़ेगी हिमाचल सरकार : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जस्वाल। एएम नाथ, ऊना, 27 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा हिमाचल सरकार युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार से जोड़ेगी। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर रोजगार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को 10 साल जेल की सजा : गोपनीय सूचना लीक करने के दोषी

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गोपनीय सूचना लीक करने के मामले 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दोनों को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेल स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किये पुरस्कृत : पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर 4 करोड़ 43 लाख की राशि होगी व्यय —कुलदीप सिंह पठानिया

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक कार्यक्रम एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) 8,फरवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि ग्राम पंचायात मेल और इसके आस- पास के...
Translate »
error: Content is protected !!