वैश्विक महामारी एमपॉक्स पर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : DC ने स्वास्थ्य विभाग को लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश

by

एएम नाथ । मंडी, 27 अगस्त। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज एमपॉक्स महामारी से निपटने की तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि वैश्विक महामारी एमपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से चौकस है और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।
बैठक में सभी विभागों से तालमेल बनाकर इसका सामना करने की रणनीति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को इस वैश्विक बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके और अनावश्यक तौर पर वे घबराएं नहीं।
बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग एमपॉक्स बीमारी को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 67, जोनल हॉस्पिटल में 20, सिविल हॉस्पिटल सुंदरनगर में दो और करसोग में 6 आइसोलेशन बैड चिन्हित किए गए हैं। अन्य उपकरण भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अरिंदम राय ने बताया कि एमपॉक्स का पहला मामला डेनमार्क में वर्ष 1958 में पाया गया था व इसका निदान मध्य अफ्रीकी देश कांगो में हुआ था। यह बीमारी संक्रमित बंदरों, गिलहरी, चूहों आदि से स्वस्थ आदमी में आती है तथा इसके लक्षण उभरने में पाँच से 21 दिन तक लग सकते हैं। जिनमें त्वचा पर दाग, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, जुकाम आदि हो सकते हैं। यह बीमारी संक्रामक है तथा बीमार व्यक्ति के निकट संपर्क से, त्वचा से त्वचा का संपर्क होने, उसके बर्तन, तौलिया, बिस्तर सांझा करने पर फैलती है। इसके लक्षण कुछ-कुछ चिकन पॉक्स व मीजल से मिलते हैं। समय पर निदान होने पर इसके सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेजे जाते हैं ताकि समय पर उपचार हो सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेन्द्र भारद्वाज ने उपायुक्त व अन्य सदस्यों का स्वागत किया और बीमारी से निपटने को लेकर किए गए प्रबंधों की जानकारी दी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ धर्म सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा शर्मा, क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ अरिंदम राय, जिला विकास अधिकारी डीआरडीए गोपी चंद पाठक, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, अतिरिक्त आयुक्त एमसी मंडी विकास शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल, जिला कल्याण अधिकारी समीर सहित वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व खण्ड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने हैंड हैल्ड एक्स रे मशीन को किया लांच
उपायुक्त ने इसके उपरांत एक हैंड हैल्ड एक्स रे मशीन भी लांच की। जिला मंडी द्वारा क्षय रोग निवारण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश के एकमात्र जिला मंडी को यह मशीन प्राप्त हुई है। यह मशीन जिला क्षय रोग निवारण समिति (जिला टीबी फोरम) के माध्यम से प्राप्त एक पोर्टेबल एक्स रे मशीन है जिसे दूर दराज क्षेत्रों में कहीं भी ले जाया जा सकता है तथा यह चन्द मिनट में ही एक्स-रे करने के उपरांत रिजल्ट देती है। इस मशीन की कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। उपायुक्त ने कहा कि इस मशीन से दूर-दराज के क्षेत्रों के लोग लाभान्वित हो पाएंगे, क्योंकि इस मशीन को आसानी से कहीं पर भी ले जाया जा सकता है। चिकित्सीय जांच के दौरान अगर एक्स-रे करने की आवश्यकता है तो दूरदराज क्षेत्र में ही एक्स-रे लिया जा सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुलझ गया मामला, सुक्खू कैबिनेट से इस्तीफा नहीं देंगे मंत्री चौधरी चंद्र कुमार 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार में सीनियर मंत्री चंद्र कुमार कैबिनेट से इस्तीफा नहीं देंगे। बीती रात को उनके बेटे नीरज भारती की सोशल मीडिया पर मचे सियासी घमासान पर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल्पा ब्लॉक के 25 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने भूमि पट्टे के मालिकाना हक प्रमाण-पत्र किए वितरित : किन्नौर विस क्षेत्र में 48‐48 करोड़ रूपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

एएम नाथ। किन्नौर :  मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर विधान सभा क्षेत्र में 48‐48 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्धाटन एवं शिलान्यास किए। इनमें 8 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रारंभिक अवस्था में सही पोषण से मजबूत होती है बच्चे के सर्वांगीण विकास की नींव

पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मैहला द्वारा दूसरे बैच का पोषण अभियान के अंतर्गत ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता की पत्नी की मौत : 6 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद : खनन माफिया का पीछा करते हुए उत्तराखंड पहुंची UP पुलिस के एनकाउंटर में एक भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जिस वक्त फायरिंग हुई महिला ड्यूटी से लौट रही थी।...
Translate »
error: Content is protected !!