प्रोफेसर सरोज शर्मा ” महिला समानता काव्य रत्न सम्मान ” से सम्मानित

by

नेपाल । अगस्त 27 : नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रिय स्तर के कार्यक्रम में नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहू क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा राजकीय महाविद्यालय होशियारपुर के हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर सरोज शर्मा को महिला समानता काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से आज सम्मानित किया गया है।
महिला समानता दिवस के मौके पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में प्रोफेसर सुरेश शर्मा को महिला समानता काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु जी कहते हैं – प्रोफेसर सरोज शर्मा की की लेखनी में एक विशिष्ट क्षमता है, ऐसी कवियत्रियों तथा लेखिकाओं से ही असल समाज का निर्माण होता है जो विकास और सकारात्मक परिवर्तन के लिए लिखते हैं। ऐसे विशिष्ट रचनाकारों की पहचान कर राज्य की प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान करने की आवश्कता है।
आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा तथा तंजानिया से 178 महिला पुरुष रचनाकारों की सहभागिता थी जिसमें 60 प्रतिभाओं का उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया है। आयोजक संस्था को धन्यवाद देते हुए प्रोफेसर सरोज शर्मा ने कहा – संस्था वर्षो से कवियों, लेखकों तथा साहित्यकारों को विभिन्न तरह से प्रोत्साहित तथा सम्मानित करती आई है हमारा भाग्य है कि इतनी बड़ी संस्था द्वारा हमारा चयन किया गया। ऐसे आयोजनों में हम सभी भाषा तथा साहित्य प्रेमियों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। संस्था की सचिव चरना कौर कहती हैं – संस्था द्वारा आगामी हिंदी दिवस पर हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हमारी संस्था विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालन करती आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला : हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का शीघ्र होगा डिजिटलीकरण

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामाचंद्रा राव ने शनिवार को देहरा में ज्यूडिशियल कोर्ट कांफ्लेक्स की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बचत भवन देहरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गनी हत्याकांड : आरोपी सिमरनजीत सिंह फौजी के गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफ्तार, अदालत ने दिया पुलिस को तीन दिन जा रिमांड

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के बीत क्षेत्र में कल दिनदिहाड़े 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी का अपहरण कर उसकी टांगों में गोलियां मार कर और मारपीट कर हत्या करने के आरोपी  सिमरनजीत सिंह फौजी...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur U-23 Team Crushes Fatehgarh

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 2 : In the Punjab Cricket Association’s inter-district Under-23 cricket tournament, Hoshiarpur registered a resounding 147-run victory over Fatehgarh Sahib in a thrilling one-day match. HDC A Secretary Dr. Raman Ghai...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आरडब्ल्यूए को गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति किया जागरूक : बीआईएस-ईएसआई ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 23 जून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), चंडीगढ़ शाखा कार्यालय ने द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ईएसआई), चंडीगढ़ के सहयोग से उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!