वोटरों को वोट डालने के प्रेरित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए : राघव शर्मा

by

ऊना : 20 सितंबरः जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने सभी एसडीएम तथा स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्वीप के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की।
बैठक में राघव शर्मा ने कहा कि पिछले चुनाव में कम मतदान वाले मतदान केंद्रों पर इस बार वोटरों को वोट डालने के प्रेरित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके तहत स्वीप के तहत अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएं, जिसमें युवाओं, महिलाओं, दिव्यांग मतदाताओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ा जाए ताकि विधानसभा चुनाव-2022 में मतदान प्रतिशत में बढ़ौतरी हो सके। उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभी भी यह अभियान आगे बढ़ना चाहिए, ताकि नए मतदाता वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने एसडीएम को निर्देश दिए कि सेल्फी प्वाइंट तथा हस्ताक्षर दीवार जैसे कार्यक्रम किए जाएं, ताकि युवाओं का रुझान मतदान की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स फॉर डेमोक्रेसी थीम पर आधारित कार्यक्रम होने चाहिए, जिसमें युवा तथा खेल क्लबों को जोड़ा जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने फ्लैश मॉब, चुनाव मेलों जैसे आयोजनों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार को तेज़ करने के बल दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में भी मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक अभियान छेड़ा जाएगा और इसके तैयारी आरंभ की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कौल सिंह ठाकुर ने जयराम ठाकुर को बताया सबसे कमजोर मुख्यमंत्री

चैलेंज : कुल्लू जिला में एक मेडिकल कालेज खोलकर दिखाएं ! शिमला, 17 जुलाई हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने सीएम जयराम ठाकुर को सबसे कमजोर सीएम होने की संज्ञा प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेलों में चमका हरोली, अंडर-14 जोनल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विजेता टीमों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 कांगड़ स्कूल में अगले वर्ष से शुरू होंगी संगीत शिक्षा की कक्षाएं रोहित जसवाल।  ऊना, 5 सितंबर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ में आयोजित तीन दिवसीय 41वीं अंडर-14 लड़कों की जोन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

9 की मौत : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा

सभी मृतक पटियाला जिला के अलग-अलग इलाकों से संबंधित पटियाला : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पटियाला जिला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाभा रियासत में 124 साल बाद शाही परंपरा से हुई महाराजा के पड़पौते की पगड़ी रस्म

चंडीगढ़, 02 फ़रवरी । राजाओं के शहर पटियाला के अंतर्गत नाभा रियासत में सोमवार को करीब 124 साल बाद शाही परंपरा निभाई गई। यहां के हीरा महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नाभा रियासत...
Translate »
error: Content is protected !!