वोटर लिस्टों संबंधी 22 सितंबर तक पेश किए जा सकते हैं दावे व एतराज: एसडीएम बैंस

by

होशियारपुर, 19 सितंबर: उप मंडल मजिस्ट्रेट होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चुनाव आयोग पंजाब की ओर से नगर निगम होशियारपुर के तीन वार्डों 6,7 व 27 के उप चुनाव करवाए जाने हैं। इन वार्डों की वोटर लिस्टों का सरसरी संशोधन किया जा रहा है। यह वोटर लिस्टें दावे/एतराजों के लिए नगर निगम होशियारपुर के कमरा नंबर 36 में रखी गई है और कोई भी व्यक्ति कार्यालय के कामकाज के समय नगर निगम होशियारपुर में आकर इन वोटर लिस्टों को देख सकता है व इसकी कापी प्राप्त कर अपने एतराज/सुझाव 22 सितंबर 2023 तक कार्यालय नगर निगम होशियारपुर में लिखित तौर पर पेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के बाद प्राप्त हुए एतराजों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और ड्राफ्ट वोटर लिस्टों को नियमों के अनुसार अंतिम कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर :  गांव नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में  250 में से 229 ( 91%) अंक हासिल ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान प्राप्त किया।  हरदीप...
article-image
पंजाब , समाचार

30,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में फरार सहायक श्रम आयुक्त विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

चंडीगढ़ /दलजीत अजनोहा  :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत पिछले तीन महीनों से फरार हरप्रीत सिंह, पीसीएस, सहायक श्रम आयुक्त, होशियारपुर को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में...
article-image
पंजाब

24 को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप- मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां की जाएंगी प्राप्त : आशिका जैन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओज को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कैंप लगाने के दिए निर्देश होशियारपुर, 22 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के...
article-image
पंजाब

आप को जोरदार झटका : शाम चौरासी में 9 में से 5 पार्षद कांग्रेस में शामिल

आप के झूठे वायदों से जनता परेशान, कांग्रेस को देख रही पंजाब का भविष्यः पवन आदिया होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : हलका शामचौरासी के कस्बा शाम चौरासी में आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका...
Translate »
error: Content is protected !!