आप को जोरदार झटका : शाम चौरासी में 9 में से 5 पार्षद कांग्रेस में शामिल

by

आप के झूठे वायदों से जनता परेशान, कांग्रेस को देख रही पंजाब का भविष्यः पवन आदिया

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : हलका शामचौरासी के कस्बा शाम चौरासी में आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा है, जहां पर 9 में से 5 पार्षदों सहित कुछ अन्य गणमान्य लोगों ने साथियों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर विशेष तौर से मौजूद रहे पूर्व विधायक पवन आदिया ने सभी का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उनके इस कदम की सराहना को पंजाब एवं पंजाबियों की बेहतरी वाला कदम बताया। इस मौके पर श्री आदिया ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने वाले साथियों में पार्षद बलजिंदर कौर, पार्षद दलजीत कौर, पार्षद मंगत राम, पार्षद विजय कुमार एवं पार्षद दलजीत राय के अलावा पूर्व पार्षद सोहन सिंह शेरु, रणधीर सिंह फलौरा एवं महताब सिंह व अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं। इस दौरान कांग्रेस में शामिल होने वाले अधितर साथियों ने कहा कि उन्होंने आप के लिए जमीनी स्तर पर काम किया और लोगों के दिलों में पार्टी के लिए जगह बनाने के लिए दिन रात एक कर दिया था। लेकिन सरकार बनने से लेकर अब तक उनका इलाका विकास से दूर ही रहा और अब उनके पास लोगों के सवालों का जवाब नहीं है। क्योंकि, जिन वायदों एवं सजगबाग लोगों को दिखाए गए थे, उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ है। इसलिए उन्होंने घर वापसी का फैसला लेते हुए कांग्रेस का साथ देने का मन बनाया है और वह जानते हैं कि पंजाब की बेहतरी के लिए कांग्रेस से बड़ी कोई पार्टी नहीं है, जो पंजाब के हितों के साथ कभी समझौता नहीं करती।

इस मौके पर पूर्व विधायक पवन आदिया ने पार्टी में सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पोल खुल चुकी है और जनता इन्हें सत्ता सौंपकर खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। आप ने जनता के साथ जितने भी वायदे किए वह सभी झूठे निकले तथा जनता ने जितने भी पार्षद एवं पंच-सरपंच जिताकर भेजे थे सभी जनता की उम्मीदों पर पूरा नहीं कर पा रहे। क्योंकि, दिल्ली एवं पंजाब का इकट्ठा हुआ यह टोला ठगों का टोला निकला, जिन्होंन सैर सपाटे के पंजाब एवं पंजाबियों के लिए कुछ नहीं किया। आप ने पंजाब को ठगने की योजनाएं बनाई तथा गांवों के विकास के लिए कुछ नहीं किया। श्री आदिया ने कहा कि दिल्ली में हार के बाद अब इस ठगों के टोले ने पंजाब का रुख कर लिया है और दिल्ली माडल को यहां लागू करने जा रहे हैं। लेकिन इन्हें एक बात समझ लेनी चाहिए कि पंजाब के लोग अब इन्हें सबक सिखाने का मूड़ बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह उन सभी लोगों का धन्यवाद एवं स्वागत करते हैं, जो पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस में आ रहे हैं और घर वापसियां कर रहे हैं ताकि पंजाब में साफ सुथरी सरकार का गठन कांग्रेस के रुप में हो सके। जब से पंजाब में आप आई है तब से न तो पंजाब को तरक्की मिली और न ही नौजवानों को नौकरियां। नशो को कंट्रोल करने की बातें भाषणों तक ही सीमित रह चुकी है और आज पंजाब का कोना-कोना नशे की गिरफ्त में आ चुका है तथा सत्ताधारी नेता दिल्ली वालों के इशारों पर नाचते हुए पंजाब की बर्बादी का तमाशा देख रहे हैं। लेकिन पंजाब की जनता अब और नहीं सहेगी तथा 2027 में इन्हें पंजाब से चलता कर देगी। इस मौके पर श्री आदिया ने पंजाब वासियों से अपील की कि वह पंजाब की खातिर कांग्रेस का साथ दें और आप की तानाशाही और वायदा खिलाफी का मुंहतोड़ जवाब कांग्रेस की सरकार बनाकर दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव कैसे हारी?… पूरा गणित प्रशांत किशोर ने समझाया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे न केवल चौंकाने वाले रहे, बल्कि दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लेकर आए। आम आदमी पार्टी , जिसने 2015 में 67 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज...
article-image
पंजाब

डॉ. बीआर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर की अगुआई में रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर। डॉ. बीआर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर व रविदास सभाओं ने अमृतसर में बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बुत को नुक्सान करने को लेकर रोष प्रकट करते हुए बंगा चौंक में प्रदर्शन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शाहीद भगत सिंह ने नानके गांव मोरांबाली का मामला : भाजपा नेता निमिषा मेहता व लोगों ने नाराजगी जताई ,शहीद भगत सिंह की माता के नाम पर बने अस्पताल की जगह आम आदमी क्लिनिक लिखने पर

गढ़शंकर – आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा आजादी की लड़ाई में बलिदान करने वाले शहीदों के नाम पर बने सरकारी अस्पतालों के नाम मुहल्ला क्लिनिक व आम आदमी क्लीनिक रखने के विरोध में स्वर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में पेट्रोल पंप खोलने में कितना खर्च आता : 1 लीटर तेल बेचने पर कितनी कमीशन मिलती … जानें

रिलायंस जियो-बीपी पेट्रोल पंप डीलरशिप एक अच्छा व्यवसायिक अवसर है। इसमें निवेश करके आप एक विश्वसनीय ब्रांड के साथ जुड़ सकते हैं और दीर्घकालिक लाभ कमा सकते हैं।  यदि आप पेट्रोल पंप व्यवसाय शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!