वोटों के लिए घुसपैठियों का सहारा….बिहार में भारी जीत के बाद अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया : नीतीश को भी दिया स्पष्ट संदेश!

by

बिहार  विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती नतीजों में एनडीए को मिलती भारी बढ़त के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पहली टिप्पणी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह जीत विकसित बिहार के सपने पर भरोसा करने वाले प्रत्येक नागरिक की जीत है।

शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे कोई भी रूप धरकर आए, जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को जनता अब मौका नहीं देने वाली।

अमित शाह ने कहा, “बिहार के लोगों का एक-एक वोट उन घुसपैठियों और उनके संरक्षकों के विरुद्ध हमारी सरकार की कड़ी नीति पर विश्वास को दर्शाता है, जो देश की सुरक्षा और संसाधनों से खिलवाड़ करते हैं। वोटबैंक की राजनीति में घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों को जनता ने सख्त चेतावनी दी है।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार के मतदाताओं ने पूरे देश को संकेत दे दिया है कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी है, और इसके खिलाफ राजनीति करने वालों के लिए अब कोई स्थान नहीं बचा है। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि इसी वजह से राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस आज बिहार में हाशिये पर पहुंच गई है।

गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह जीत उन सभी बिहारवासियों की है जो विकास पर विश्वास रखते हैं। आज जनता का निर्णय केवल और केवल परफॉर्मेंस की राजनीति पर आधारित होता है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक, हर भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत ने इस विजय को संभव बनाया है और मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।”

इसके साथ ही शाह ने बिहार की जनता, खासकर महिलाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “मैं बिहार की जनता-विशेषकर हमारी माताओं और बहनों-को भरोसा दिलाता हूं कि जिस अपेक्षा और विश्वास के साथ आपने एनडीए को यह बहुमत दिया है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार उससे भी अधिक समर्पण और निष्ठा से आपकी हर उम्मीद को पूरा करेगी।”

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी ने 77वां गणतंत्र दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 27 जनवरी: एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने ईसीएचएस पाली क्लीनिक गढ़शंकर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। सोसाइटी के चेयरमैन कैप्टन आर. एस. पठानिया तथा ईसीएचएस प्रभारी कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने तिरंगा फहराया।...
article-image
पंजाब

यह कहाँ का इन्साफ … पाकिस्तान से भेजे ड्रोन के मौत के शिकार हुई महिला के परिवार को पांच लाख : नकली शराब पीने से मरने वालो के परिवारों को दस दस लाख और नौकरी : अमरप्रीत लाली

गढ़शंकर। नकली शराब पीकर मरने वाले को दस दस लाख और नौकरियां दिए जा रहे और पाकिस्तान से आये ड्रोन से मौत का शिकार हुई महिला के परिवार को सिर्फ पांच लाख देने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद भड़के – कहा ,आप जिसे सीएम हाउस कहते हैं, वो असल में गटर हाउस है : स्वाति मालीवाल से अभद्रता क्या साजिश थी : पूर्व पति नवीन जयहिंद ने लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई अभद्रता का मामला तूल पकड़ चुका है। पिछले दिनों स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट...
Translate »
error: Content is protected !!