यह कहाँ का इन्साफ … पाकिस्तान से भेजे ड्रोन के मौत के शिकार हुई महिला के परिवार को पांच लाख : नकली शराब पीने से मरने वालो के परिवारों को दस दस लाख और नौकरी : अमरप्रीत लाली

by

गढ़शंकर। नकली शराब पीकर मरने वाले को दस दस लाख और नौकरियां दिए जा रहे और पाकिस्तान से आये ड्रोन से मौत का शिकार हुई महिला के परिवार को सिर्फ पांच लाख देने की घोषणा कहां का इन्साफ है।  यह शब्द कांग्रेस के गढ़शंकर हल्के के इंचार्ज व आल इंडिया युथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली ने कहे।  उन्होनों कहा कि युद्ध नाशियाँ विरुद्ध की पोल खुद मुख्यमंत्री ने खोल कर रख दी जब नकली शराब पीने से मरे लोगों को दस दस लाख और नौकरी देने की घोषणा की। उन्होनों सवाल किया कि क्या यह नकली शराब पीने और नशों को प्रमोट करने का तरीका नहीं है। जबकि पाकिस्तान द्वारा भेजे ड्रोन से महिला की हुई मौत पर उसके परिवार को सिर्फ पांच लाख की देने की बात मुख्यमंत्री कर रहे है और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने के मामले में चुप्पी साध ली है।
उन्होनों कहा कि जब यह लोग विपक्ष में थे तो ऐसी घटना घटने परयह लोग चीक चीक क्र कहते थे कि मर्डर की धाराओं तहत मामला दर्ज किया जाए और एक्साइज मंत्री अस्तीफा दे। लेकिन अब क्या इन्हे सांप सूंघ गया है। नकली शराब से इतनी मौते होने पर क्यों नहीं मर्डर का मामला दर्ज किया गया और क्यों एक्साइज मंत्री ने अस्तीफा नहीं दिया। इससे साफ़ हो गया हे के इनके खाने के दांतऔर दिखाने के दांत और है। उन्हीनों ड्रोन से मौत का शिकार हुई महिला सुखविंदर कौर के परिवार को एक करोड़ की राशि और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने की मांग करते हुए कहा सुखविंदर कौर की मौत आम मौत नहीं पाकिस्तान से चले युद्ध दौरान हुयी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में दो पंजाबी छात्रों की मौत : अमरगढ़ की 20 वर्षीय छात्रा प्रणीत कौर औऱ रईया के मनिंदर पाल सिंह की

संगरूर/अमृतसर, 27 नवंबर : कनाडा में अमरगढ़ से करीब 6 महीने पहले कनाडा पढ़ने गई 20 वर्षीय छात्रा की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लड़की के पिता अमरगढ़ (मलेरकोटला) निवासी...
article-image
पंजाब

पंजाब में ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना शुरू : पुराने किरायेदारों को मिलेगा मालिकाना हक

12 साल से वैध कब्जे या किरायेदारी वाले दुकानदार कर सकेंगे आवेदन; आय वर्ग के अनुसार कलेक्टर रेट पर 12.5 से 100 प्रतिशत तक भुगतान चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने नगर निगमों, नगर परिषदों और...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ का इलाके की पंचायतों ने किया शानदार स्वागत

गढ़शंकर: गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ हरभजन सिंह द्वारा आज कार्यभार संभाला गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों की पंचायतों के सरपंचों द्वारा बी.डी.पी.ओ हरभजन सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका शानदार स्वागत किया...
article-image
पंजाब

सरकारी सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास में सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विषय पर सेमिनार 

गढ़शंकर, 19 मार्च : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, ब्लॉक गढ़शंकर-1 और गढ़शंकर-2 के गाइडेंस एंड कौन्सलर अध्यापकों का सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास में स्कूल प्रभारी जसवीर राणा के...
Translate »
error: Content is protected !!