वो उधर गए और एक्सीडेंट हो गया ..बड़सर में तेजी से चल रहा था काम : मुख्यमंत्री सुख्खू

by

एएम नाथ : भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के नागरिक अस्पताल बड़सर के भवन निर्माण पर पूछे सवाल को लेकर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि बड़सर में तेजी से काम चल रहा था। वो उधर गए और एक्सीडेंट हो गया। इस तरफ ही होते तो अभी निर्माण तक हो जाना था। मुख्यमंत्री के इस बयान पर विपक्ष ने आपत्ति जताई।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत किया। इस दौरान विधायक ने भी पलटवार करते हुए कहा कि मैं रोबोटिक सर्जरी नहीं मांग रहा हूं, अस्पताल में कुछ विशेषज्ञ डॉक्टर तो सरकार मुहैया कराए। प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने बड़सर अस्पताल का मामला उठाया। उन्होंने पूछा कि नागरिक अस्पताल का भवन कब तक बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में जो जानकारी रखी है, वह अधूरी है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर भी नहीं हैं। विशेषज्ञों के न होने के कारण मरीजों को हमीरपुर और बिलासपुर एम्स रेफर किया जा रहा है।
जवाब में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि नागरिक अस्पताल बड़सर को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। एक से डेढ़ सप्ताह में यहां पर विशेषज्ञ डाॅक्टर की तैनाती कर दी जाएगी। प्रत्येक आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 6 विशेषज्ञ डॉक्टर, 8 स्टाफ नर्सेज, 2 ऑपरेशन थियेटर सहायकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। संस्थानों में मशीनरी और उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया भी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल के स्वास्थ्य मानक राष्ट्रीय स्तर से बहुत बेहतर हैं।
मुख्यमंत्री ने विधायक सुधीर शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 28 विभागों, बोर्डों और निगमों में उपलब्ध करवाई गई सूचना के अनुसार दो वर्षों में सरकार की ओर से केवल महिला एवं बाल विकास निदेशालय के अंतर्गत समाज कल्याण बोर्ड को बंद किया गया है। समाज कल्याण बोर्ड में कुल सृजित पदों की बात करें तो समूह -क में 1, समूह ग में 193 और समूह घ में 12 पदों को मंजूर किया गया। यानी कुल 206 पद सृजित किए गए। इनमें से भरे हुए पदों की संख्या 23 रही है। इनमें 22 कर्मचारी और एक अधिकारी हैं। बोर्ड के बंद होने के बाद किसी भी पद को समाप्त नहीं किया गया है। सभी 22 कर्मचारियों को महिला एवं बाल विकास व अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक में प्रतिनियुक्ति दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा…..रईसजादा थार से उतरा , लड़की के जड़े थप्पड़, सड़क पर धकेला

चंडीगढ़ : एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां थार सवार युवक पहले गाड़ी से उतरता है और लड़की को कई बार थप्पड़ मारता है. दोनों में गाली गलौज होने के बाद हाथापाई होती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र को जिंदा रखता है मतदान : गंधर्वा राठौड़…..मेरा युवा भारत केंद्र की मतदाता जागरुकता पदयात्रा को भी दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मताधिकार के प्रयोग की अपील एम नाथ।  हमीरपुर 25 जनवरी। 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बचत...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

33 लूट की घटनाओं को अंजाम : 1590 ग्राम नशीला पदार्थ, 2 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक जुपिटर स्कूटर, दो लोहे के दातर, एक डंडा, 3500 नकद बरामद

गढ़शंकर पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट चोर चोरियों को अंजाम देने वाले व नाश तस्करी में लिप्त गिरोह के 3 सदस्य ग्रिफ्तार लोगों व पुलिस कर्मियों से मारपीट, चोरी व लूट की घटनाओं को दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत में पहली बार बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन : 16 से 23 सितंबर तक पंदोआ में आयोजित की जाएगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप – उपायुक्त

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों के अतिरिक्त विश्व की 20 टीमें लेंगी भाग शिमला 09 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ एनआईसी हॉल में एशियन...
Translate »
error: Content is protected !!