व्रजा कोर ने ‘अपनी सेना को जानो’ प्रदर्शनी का आयोजन किया : उज्जवल भविष्य व देश सेवा के लिए भारतीय सेना में शामिल हो नौजवान: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर : जालंधर स्थित व्रजा कोर के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस महोत्सव संबंधी भारतीय सेना की ओर से तोपची पूर्व सैनिक सी.एस.डी कैंटीन कैंपिंग ग्राउंड मेें ‘अपनी सेना को जानो’ मिलेट्री इक्यूपमेंट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस दौरान एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिनश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि उज्जवल भविष्य व देश सेवा के लिए नौजवान भारतीय सेना में बढ़ चढ़ कर शामिल हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नौजवानों का सेना में जाने के प्रति उत्साह भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मिलेट्री इक्यूपमेंट डिसप्ले शो में आज जिले से सैंकड़ों स्कूली विद्यार्थियों के अलावा नौजवानों ने हिस्सा लिया है। मिलेट्री हथियारों व साजो सामान की इस प्रदर्शनी से हमें पता चलता है कि हमारी सेना के पास किस-किस तरह के हथियार है और हमें गर्व महसूस होता है कि हमारी सेना कितनी सक्षम है।
कोमल मित्तल ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नौजवानों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने नौजवानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे विदेश जाने के स्थान पर देश में ही अलग-अलग क्षेत्रों में सेवाएं देकर देश की तरक्की में योगदान दे। इस प्रदर्शनी को पूर्व सैनिकों, अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों व एन.सी.सी कैडिटों ने बड़ी संख्या में देखा।
गौरतलब है कि भारतीय सेना की ताकत को इस मिलेट्री इक्यूपमेंट के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसमें पैदल हथियार, तोपखाने, निगरानी यंत्र, विशेष वाहन व अन्य आधुनिक हथियार शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गिद्धा, भंगड़ा, भाषण व लोक बोलियों से खूब समय बांधा: डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में मनाया तीज का त्यौहार

गढ़शंकर: 8 अगस्त : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज का त्यौहार उत्साह से मनाया गया। इस मौके कॉलेज की युवतियों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें पंजाबी पहनावे में सजी...
article-image
पंजाब

बाइक दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद

माहिलपुर(होशियारपुर)- माहिलपुर थाना के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी कोटफातुही में बाइक सवार दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार कोटफातुही चौकी इंचार्ज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाभा रियासत में 124 साल बाद शाही परंपरा से हुई महाराजा के पड़पौते की पगड़ी रस्म

चंडीगढ़, 02 फ़रवरी । राजाओं के शहर पटियाला के अंतर्गत नाभा रियासत में सोमवार को करीब 124 साल बाद शाही परंपरा निभाई गई। यहां के हीरा महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नाभा रियासत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना में महिला-पुरुष अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 से

हमीरपुर 08 जनवरी। भारतीय वायु सेना में महिला एवं पुरुष अग्निवीरों की भर्ती के लिए 17 जनवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सेलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर...
Translate »
error: Content is protected !!