शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की हार्ट अटैक से मौत : पिछले दिनों बिगड़ी थी तबीयत

by

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे के दौरान शुक्रवार रात एक और किसान की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद किसान को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई मृतक किसान नेता की पहचान बलविंदर सिंह (72) के रूप में हुई है। वह मोगा का रहने वाला था। बलविंदर सिंह तीन एकड़ जमीन के मालिक थे। हाल ही में सरकार की उदासीनता और उपेक्षा के चलते वे शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का हिस्सा बन गए।

बलविंदर सिंह की मौत के बाद उनका परिवार और गांववाले गहरे शोक में हैं। किसान नेताओं का कहना है कि ये बेहद दुखद और दर्दनाक स्थिति है। किसानों को अपनों के शवों को कंधे पर उठाकर गांव तक ले जाना पड़ रहा है। बलविंदर सिंह की मौत के बाद उनका परिवार और गांववाले गहरे शोक में हैं। किसान नेताओं का कहना है कि ये बेहद दुखद स्थिति है। किसानों को अपने प्रियजनों के शवों को कंधे पर उठाकर गांव तक ले जाना पड़ता है।

किसान पिछले कुछ दिनों से था बीमार  :  बलविंदर सिंह कुछ दिनों से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले राजपुरा ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया और अंत में पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिख युवक से मारपीट का मामला : शिव सेना कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार…2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

श्री मुक्तसर साहिब :  शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को बस स्टैंड के बाहर धरने के दौरान सिख युवक गुरविंदर सिंह निवासी चढ़ेवान के साथ मारपीट का मामला...
article-image
पंजाब

कम मतदान वाले बूथ के वोटरों को वोट डालने के लिए जागृत किया

गढ़शंकर: जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर के दिशा निर्देशों अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी गुरशरण सिंह तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी शैलेंद्र ठाकुर के योग्य नेतृत्व में कम गिनती मतदान वाले गढ़शंकर के बूथ के वोटरों...
article-image
पंजाब

आप सरपंच पर फायरिंग, गांव के ही युवक ने गुरुद्वारा साहिब में मारी गोली

फ़रीदकोट :  गांव पहलुवाला में शनिवार को आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के दौरान पेट में गोली लगने से घायल हुए सरपंच जसवंत...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन में आयोजित नि:शुल्क मैडीकल का बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में सप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से...
Translate »
error: Content is protected !!