शव संदिग्ध हालत में मिला : सैला खुर्द में कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति का

by

सैला खुर्द – उपमंडल गढ़शंकर के अधीन पड़ती सैला खुर्द चौकी के नजदीक कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति का शव दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।मिरतक के घरवालों ने हत्या का संदेह जताया है और इस घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ माहिलपुर व डीएसपी गढ़शंकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या की जांच शुरू कर दी। सैला खुर्द में दुकानदार की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना से लोगों में दहशत फैल गई है। बलजीत बल्लू निवासी महँग्रोवाल ने बताया कि उनके पिता दिलबाग सिंह सैला खुर्द में काफी वर्षो से कबाड़ की दुकान करते है और वह भी अपने पिता के साथ दुकान पर काम करता है। उसने बताया कि वह साढ़े गयारह बजे के करीब दुकान से बाहर काम के लिए गया था और जब लौटकर वापस आया तो देखा कि उसके पिता दिलबाग सिंह दुकान में रखे टेबल पर अधलेटे हुए थे और उनके सिर से खून निकला हुआ था। उसने बताया कि इस बात की जानकारी उसने गांव के पूर्व सरपंच चरनजीत को बताई और इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया। चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह, एसएचओ माहिलपुर जसवंत सिंह व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि मिरतक के बेटे के बयान पर कारवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा के लिए जीडीपी का सिर्फ 2.44 फीसदी हिस्सेदारी रखना काफी नहीं: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट

डीटीएफ बजट में समानता के आधार पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन, ग्रामीण और सीमा क्षेत्र भत्ता बहाली को नामंजूर होई...
article-image
पंजाब

राज रानी दीवान को भावभीनी श्रद्धांजलि, तेहरवीं 27 सितंबर को

नवांशहर। अरुण रिंकू दीवान की पूजनीय दादी राज रानी दीवान जी का 17 सितंबर को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। परिवार के लिए यह...
article-image
पंजाब

फायरिंग मामले में 11 आरोपी 1 पिस्टल और 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर सीपी गुरप्रीत भुल्लर की टीम को बड़ी कामयाबी मिली हैं। फायरिंग मामले में 11 आरोपी 1 पिस्टल और 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार हैं। पुलिस आयुक्त, अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों...
Translate »
error: Content is protected !!