शटरिंग हटाते ही पुल धराशायी : सात साल से निर्माणाधीन सोलंग पुल रविवार को तैयार होने से पहले

by

मनाली : सोलंगनाला से सटे सोलंग गांव जाने के लिए सात साल से निर्माणाधीन सोलंग पुल रविवार को तैयार होने से पहले शटरिंग हटाते ही धराशायी हो गया। पुल में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की घटिया गुणवत्ता होने पर लेंटर के बाद केबल लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को अनुमति नहीं दी थी। विभाग ने गुणवत्ता सही नहीं होने और पुल निर्माण में देरी के कारण टेंडर रद्द कर नए ठेकेदार को काम दिया है।
पुराने ठेकेदार के मजदूर पुल में लगी शटरिंग खोल रहे थे, तभी पुल गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, विभाग तर्क दे रहा है कि कार्य नए ठेकेदार को दे दिया गया है। निर्माणाधीन पुल का कार्य सही नहीं होने पर उसे तोड़ा जाना था। पुल निर्माण में देरी पर सोलंग गांव के लोग खफा हैं। इसी वर्ष अगस्त में बरसात के दौरान दो बालक यहीं बनाए गए अस्थायी पुल के टूटने से खड्ड में बह गए थे।
वर्ष 2015 में इस पुल का शिलान्यास हुआ था। वर्ष 2017 में विभाग ने पंजाब की वेलकॉन इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को इसका काम दिया था। एक तो कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ, वहीं दूसरी ओर पुल के आधार स्तंभ और लेंटर पर लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, जिसकी गुणवत्ता सही नहीं पाई गई। हालांकि, लेंटर की राशि का विभाग ने ठेकेदार को भुगतान नहीं किया है।
पुल बनाने में देरी पर एक बार यहां के बाशिंदे लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं। अब पुल ढहने से विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। पुल में लगी शटरिंग लंबे समय से नहीं हटाई गई थी। टेंडर रद्द होने के बाद विभाग ने पुराने ठेकेदार को वहां से अपना सामान समेटने के आदेश दिए थे। लिहाजा, ठेकेदार इसकी शटरिंग हटवा रहा था। इसी दौरान पुल बीच से टूटकर गिर गया।
लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता के अनूप शर्मा: दो वर्ष में पुल तैयार नहीं हुआ था। चीफ इंजीनियर ने इसका वर्क ऑर्डर रद्द कर दिया था। विभाग ठेकेदार के कार्य से असंतुष्ट था। लिहाजा, उसे वहां से अपना सामान हटाने के लिए कहा था। शटरिंग हटाते समय पुल गिर गया। गुणवत्ता रहित अधूरे पुल को वैसे भी तोड़ा जाना था। –

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के जेल से बाहर आकर चुनाव में प्रचार करने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी – प्रशांत किशोर(पीके)

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आकर लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से भारतीय जनता पार्टी  को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने दावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च पाठशाला कोतवाली बाजार के होनहारों को किया पुरस्कृत : युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना शिक्षा का मूल उद्देश्य : विधायक सुधीर शर्मा

धर्मशाला 18 दिसंबर : धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जिम्मेदार नागरिक बनाना है जो देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 105 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

ज्वालामुखी :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के भडोली कटियारा में लगभग 105 करोड़ रुपये की लागत की 19 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। ज्वालामुखी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर बादल पर फायरिंग -बाल बाल बचे ,आरोपी की पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों ने उससे पिस्टल की बरामद

अमृतसर :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर गोली चलाई गई है। वे श्री अकाल तख्त साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!